menu-icon
India Daily

'बकरा खाने वाला अगले जन्म में बकरा ही होगा...', नंद किशोर गुर्जर ने ऐसा क्यों कहा?

Nand Kishor Gurjar: बीजेपी के फायरब्रैंड विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा है कि यूपी बीजेपी में दोफाड़ होने की खबरें पूरी तरह से गलत हैं. उन्होंने मांस की दुकानों को बंद कराने, सुरक्षा वापस करने जैसे तमाम मुद्दों पर भी बेबाकी से जवाब दिया है. 

auth-image
India Daily Live

उत्तर प्रदेश की लोनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक नंद किशोर गुर्जर अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. इन दिनों वह अपनी ही सरकार पर कई ऐसे सवाल खड़े कर रहे हैं जिसको लेकर उन्हें बागी कह जा रहा है. कभी वह मांस की बिक्री करने वाली दुकानों को बंद कराने के लिए आंदोलन करते हैं तो कभी खुद की सुरक्षा के लिए मिले जवान को लौटा देते हैं. उत्तर प्रदेश में चल रही योगी vs केशव की जंग पर भी नंद किशोर गुर्जर ने खुलकर जवाब दिया है.

खुद को मिली सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि उनका मुद्दा सुरक्षा को लेकर है ही नहीं. नंद किशोर गुर्जर ने कहा, 'एक अधिकारी कहता है कि हिस्ट्रीशीटर और विधायकों की सुरक्षा हटाई जाएगी. यह बयान सिर्फ इसलिए दिया गया कि यह दिखाया जाए कि विधायक कुछ नहीं है, हम ही हैं जो हैं. इसीलिए मैंने कहा कि विधायक की तुलना हिस्ट्रीशीटर से नहीं होनी चाहिए. यही वजह रही कि मैंने सुरक्षा लौटाने की बात कही.'

'संगठन सरकार से बड़ा है...' वाले बयान पर नंद किशोर गुर्जर ने कहा, 'बीजेपी अनुशासन वाली पार्टी है. यह दिखाना गलत है कि मीटिंग में डिप्टी सीएम नहीं आए. राजनीति में कई बार कुछ ऐसी चीजें होती हैं. बीजेपी पूरी तरह से एकजुट है.'