FIFA World Cup 2026

Lok Sabha Election 2024: INDIA गठबंधन के लिए 'कभी खुशी कभी गम', CPI ने राहुल गांधी की सीट पर फंसा दिया पेंच

Lok Sabha Election 2024: लगातार दो अच्छी खबरों के बाद 'इंडिया' गठबंधन को एक बार फिर झटका लगा है. केरल में सीट शेयरिंग को लेकर INDIA गठबंधन में सहमति नहीं बनी. वाम लोकतांत्रिक मोर्चा में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर 4 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. इसमें राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड भी शामिल है.

India Daily Live

 

 

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है. उम्मीद की जा रही है कि मार्च के पहले या फिर दूसरे हफ्ते में इसका ऐलान हो सकता है. लिहाजा सभी पार्टियों की ओर से इसकी तैयारी जोरों पर है. साथ ही समान विचारधारा वाले दल चुनाव से पहले अपने-अपने गठबंधन को मजबूत करने की तैयारी में जुटे हैं. इस बीच कांग्रेस की अगुवाई में INDIA गठबंधन के लिए माहौल 'कभी खुशी कभी गम' जैसा है. 
उत्तर प्रदेश और दिल्ली में गठबंधन के मजबूती मिलने बाद अब केरल में इंडिया INDIA गठबंधन के बड़ा झटका लगा है. केरल में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के बीच सहमति नहीं बन पाई है. एलडीएफ में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने आम चुनाव को लेकर प्रदेश में अपने 4 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है.

सबसे बड़ी बात ये है कि सीपीआई ने जीन चार सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों के ऐलान किया है उनमें वायनाड सीट भी शामिल है. वायनाड कांग्रेस की संसदीय सीट मानी जाती है और राहुल गांधी यहां से सांसद है. ऐसे में CPI की तरह से वायनाड संसदीय क्षेत्र से अपने उम्मीदवार का उतारना  INDIA के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. 

राहुल के खिलाफ डी राजा की पत्नी!

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने पार्टी की वरिष्ठ नेता एनी राजा को राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड से मैदान में उतारने का ऐलान किया है. गौरतलब है एनी राजा CPI महासचिव डी राजा की पत्नी हैं. सीपीआई की ओर से एनी राजा को राहुल गांधी की सीट से उतारने का एकतरफा फैसला INDIA गठबंधन में जारी संकट का साफ संकेत माना जा है. 

वायनाड सीट से राहुल गांधी हैं सांसद

आपको बता दें कि कांग्रेस ने इस सीट से अब तक अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं की है। लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी को जहां अमेठी सीट से हार का समाना करना पड़ा था वहीं वायनाड सीट से वो 4.31 लाख से ज्यादा वोट से शानदार जीत हासिल की थी.