menu-icon
India Daily

वैश्विक तनाव के बीच 7 साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचे शी जिनपिंग, अमेरिका के खिलाफ क्या है ड्रैगन की प्लानिंग?

विश्व के अलग-अलग देशों में चल रहे तनाव के बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दो दिवसीय उत्तर कोरिया यात्रा पर पहुंचे हैं. उनकी इस यात्रा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है.

auth-image
Shanu Sharma

नई दिल्ली: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की मुलाकात को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. इस मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. इस मुलाकात को लेकर सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह केवल दोस्ती का प्रदर्शन है या फिर अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए कोई बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश है.

शी जिनपिंग अपनी दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को प्योंगयांग पहुंचे. जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. 7 साल बाद हो रही जिनपिंग की इस यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है. दोनों देश इस मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर बात कर रहे हैं, जिसमें क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.