ईरान-अमेरिका जंग के दौरान हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है. कभी रीजीम चेंज करने का दावा किया जाता है तो कभी बड़े नेताओं को मार गिराने का दावा किया जाता है. लेकिन एक महीने से भी ज्यादा समय से चल रही है यह जंग अब आपके घर की थाली तक दस्तक देने वाली है. अमेरिका ने ईरान के एक सबसे बड़े पुल को खत्म कर के सोचा तेहरान को सदमें में डाल देंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं.
ईरान ने अब खाड़ी देशों के 8 पुलों को उड़ाने की धमकी दे दी है. ईरान अब कोई भी समझौते के लिए तैयार नहीं है. अमेरिका के लाख कोशिशों और हजार धमकियों के बाद भी अब तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुल नहीं पाया है. जिसके कारण पूरी दुनिया को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. चलिए इंडिया डेली के इस खास वीडियो से जानते हैं क्या है अमेरिका-ईरान युद्ध का नया अपडेट