T20 World Cup 2026

Bigg boss OTT 3 के घर की पहली झलक देख आप भी खुशी से झूम उठेंगे, देखें तस्वीरें

सबसे कॉन्ट्रोवर्सियल शो बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3), 21 जून से शुरू हो गया है. फैंस शो को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं अब उनकी एक्साइटमेंट लेवल खत्म हो गई क्योंकि शो का प्रीमियर कल दिखाया गया. तो चलिए आज हम आपको इस शो के थीम से लेकर घर के डिजाइन तक हर चीज के बारे में आपको बताने वाले हैं. इसके साथ ही शो को इस बार अनिल कपूर होस्ट करेंगे.

India Daily Live
 

बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन कल से शुरू हो गया. शो की शुरुआत अनिल कपूर के अमेजिंग डांस से हुई. एक्टर ने इसमें जमकर डांस किया. इसके बाद उन्होंने कंटेस्टेंट को बुलाना शुरू किया. शो में आपको एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट देखने को मिलेंगे. शो में इस बार बहुत कुछ खास देखने को मिलेगा. शो के होस्ट के साथ-साथ इस बार इसकी थीम भी काफी अलग है तो चलिए जानते हैं कि इस बार की थीम क्या है?

अब, शो के मेकर्स द्वारा बिग बॉस ओटीटी 3 के नए घर का ऑफिशियल वीडियो शेयर किया गया है. जिसको आप जिओसिनेमा पर देख सकते हैं. इस वीडियो में काफी कुछ अलग और नया है. शो में इस बार एक काल्पनिक थीम होने वाला है जिसमें हैरी पॉटर, एलिस इन वंडरलैंड, सिंडरेला और भी कई तरह के इमेजनरी थीम आपको देखने को मिलेगी. गार्डन एरिया में एक फव्वारा भी है जहां कंटेस्टेंट बैठकर अपना मी टाइम एन्जॉय कर सकते हैं.