न ज्वाइनिंग फीस न एनुअल चार्ज, शानदार ऑफर्स वाले ये दो क्रेडिट कार्ड हैं खास
आज हम आपको दो ऐसे क्रेडिट कार्ड बताने जा रहे हैं जिनके लिए आपको कोई ज्वाइनिंग फीस और एनुअल चार्ज नहीं देना होगा.
कई लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए जल्दबाजी में आकर क्रेडिट कार्ड ले लेते हैं, लेकिन इन क्रेडिट कार्ड के साथ कुछ ऐसे हिडन चार्ज भी जुड़े होते हैं जिनके बारे में ग्राहकों को बताया ही नहीं जाता. इसके अलावा उन्हें क्रेडिट कार्ड के लिए ज्वाइनिंग और एनुअल चार्ज भी देना होता है लेकिन यहां हम आपको दो ऐसे स्मार्ट क्रेडिट कार्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए आपको किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा और इनसे भुगतान करने पर आपको शानदार रिवॉर्ड्स भी मिलेंगे.
प्राइवेट लैंडर Yes Bank और ANQ Finance ने साथ मिलकर Pi और Phi नामक दो क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए हैं. Pi क्रेडिट कार्ड से आप केवल डिजिटल भुगतान कर सकते हैं. अच्छी बात ये है कि इस क्रेडिट कार्ड के लिए आपको न तो ज्वॉनिंग फीस देनी है और न ही सालाना आधार पर कोई शुल्क.
Pi Card में क्या मिलेगी सुविधा
Pi क्रेडिट कार्ड से यूपीआई भुगतान करने पर आपको रिवॉर्ड भी मिलता है. इसके अलावा आपको इस क्रेडिट कार्ड पर ईएमआई (EMI) से खरीदारी की भी सुविधा मिलती है. ग्राहक 2000 रुपए से ज्यादा के प्रत्येक भुगतान पर 8 रिवॉर्ड प्वाइंट कमा सकते हैं.
Phi Card के फायदे
वहीं Phi Card में आपको देश और विदेश दोनों में भौतिक रूप से खरीदारी करने की सुविधा मिलती है. इसके अलावा भोजन व यात्रा के लिए भुगतान करने पर आपको रिवॉर्ड्स के अलावा ईंधन भराने पर छूट और इंटरनेशनल लाउंज की भी सुविधा मिलती है. भौतिक Phi card मास्टरकार्ड नेटवर्क द्वारा संचालित होता है जबकि Pi card वर्चुअल रुपेकार्ड द्वारा संचालित होता है.