menu-icon
India Daily

Budget 2024: इस वित्त मंत्री ने मात्र 800 शब्द बोलकर पेश किया था भारतीय इतिहास का सबसे छोटा बजट

Budget 2024:वित्त मंत्री संसद भवन में बजट पर भाषण देंगी. वो बजट के मुख्य-मुख्य बिंदुओं से संसद के सदस्यों और देश की जनता को अवगत कराएंगी. आज हम आपको बताएंगे कि भारतीय इतिहास का सबसे छोटा बजट किसने और कब पेश किया गया था.

Gyanendra Tiwari
Budget 2024: इस वित्त मंत्री ने मात्र 800 शब्द बोलकर पेश किया था भारतीय इतिहास का सबसे छोटा बजट

हाइलाइट्स

  • 1 फरवरी को पेश होगा देश का बजट
  • 1977 पेश किया गया था सबसे छोटा बजट

Budget 2024: 1 फरवरी को भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का अंतरिम बजट पेश करेंगी. इस बार अंतरिम बजट पेश होगा. क्योंकि जिस वर्ष देश में आम चुनाव होता है उस साल देश में दो बजट पेश किए जाते है. पहला अंतरिम बजट और दूसरा पूर्ण बजट. चुनाव में जीतने वाली पार्टी सरकार बनाने के बाद पूर्ण बजट पेश करती है.  इस अंतरिम बजट में सरकार कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है. बजट में किसान, गरीब, गांव, महिलाओं को लेकर कई बड़ी घोषणाएं हो सकती है. वित्त मंत्री संसद भवन में बजट पर भाषण देंगी. वो मुख्य-मुख्य बिंदुओं से संसद के सदस्यों और देश की जनता को अवगत कराएंगी. आज हम आपको बताएंगे कि भारतीय इतिहास का सबसे छोटा बजट किसने और कब पेश किया गया था.

हम सबको पता है भारत का इतिहास 163 साल पुराना है. भारत के बजट इतिहास में कई छोटी बड़ी घटनाएं घटी है. उसी में से आज हम आपको सबसे छोटे बजट की कहानी बताने जा रहा है.


इस वित्त मंत्री ने पेश किया था सबसे छोटा बजट
हमारे देश में मुख्यत: वित्त मंत्री ही देश का बजट पेश करता है. बजट एक तरह से देश की आर्थिक स्थिति का लेखा जोखा होता है. इस लेखे जोखे को सरकार जनता के सामने पेश करती है. वह अपनी घोषणा में बताती है कि किस सेक्टर को कितना पैसा मिलेगा. स्वास्थ्य, शिक्षा से लेकर रोजगार तक हर एक चीज के लिए सरकार एक बजट निर्धारित करती है और फिर उसी बजट के तहत सरकार देश के विकास में खर्च करती है. अगर हम देश के सबसे छोटे बजट की बात करें तो देश का सबसे छोटा बजट साल 1977 में पेश किया गया था. इस बजट को तत्कालीन वित्त मंत्री हीरुभाई मुलजीभाई पटेल   ने पेश किया था. उन्होंने मात्र 800 शब्दों का छोटा सा भाषण दिया था. इसी में उन्होंने बजट पेश किया था. यह भारत के बजट इतिहास का सबसे छोटा बजट कहा जाता है.

आपको बता दें कि हीरुभाई मुलजीभाई पटेल  देश के 11वें वित्त मंत्री थे. मोरारजी देसाई की सरकार में उन्होंने 26 मार्च 1977 को वित्त मंत्री का कार्यभार संभाला था. और 24 जनवरी 1979 तक उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी थी. 1979 में वह देश के गृह मंत्री बन गए थे.