पेटीएम, फोनपे, गूगल पे के यूजर्स हो जाएं सावधान! सामने आया स्कैम का नया तरीका, UPI PIN डालते ही खाली हो जाएगा खाता

इंस्टेंट पेमेंट के लिए अगर आप पेटीएम, फोनपे या गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बेहद सावधान होने की जरूरत है. क्योंकि हाल ही में स्कैम का नया और अनोखा तरीका सामने आया है, अगर आप इस स्कैम के जाल में फंसे तो आपका अकाउंट मिनटों में खाली हो सकता है.

Sagar Bhardwaj

Business News: इंटरनेट की इस दुनिया में हर तीसरा बंदा इंस्टेंट पेमेंट के लिए पेटीएम, फोनपे या गूगल पे का इस्तेमाल करता है. अगर आप भी ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट करते हैं तो आपको बेहद सावधान होने की जरूरत है, क्योंकि हाल ही में स्कैम का नया और अनोखा तरीका सामने आया है, अगर आप इस स्कैम के जाल में फंसे तो आपका अकाउंट मिनटों में खाली हो सकता है.

UPI PIN डालते ही खाली हो जाएगा अकाउंट

तो फ्रॉड करने का नया तरीका ये है कि इसमें स्कैमर आपके पास फोन करता है कि उसने गलती से आपके अकाउंट में कुछ पैसे ट्रांसफर कर दिये हैं. सबूत के तौर पर वह आपको स्क्रीन शॉट भी भेजता है. इसके बाद वह आपसे आपके खाते में जमा हुए पैसे को लौटाने के लिए कहता है और कहता है कि आप अपने पेटीएम या फोन पे पर अपना पिन दर्ज करें और जो भी पैसा आपके खाते में गया है उसे लौटाए. जैसे ही आप स्कैमर की बातों में आकर अपना पिन दर्ज करते हैं तभी खेल हो जाता है.

स्कैमर के जाल में फंसने से बाल-बाल बची गाजियाबाद की महिला

पूरा माजरा आपको उदाहरण देकर समझाते हैं. गाजियाबाद की एक महिला को एक स्कैमर का फोन आता है. वह महिला से कहता है कि उसने अपने बच्चे की फीस का भुगतान किया है. दरअसल वह महिला स्कूल में काम करती है. वह महिला से कहता है कि उसने ज्यादा फीस जमा कर दी है और वह महिला से बाकी पैसों को लौटाने का दबाव बनाता है.

स्कैमर महिला के मोबाइल पर एक मैसेज भी भेजता है जिसमें वह दावा करता है. महिला के एकाउंट में पैसे क्रेडिट हो गए हैं. जब महिला अपने अकाउंट को चेक करती है तो उसके अकाउंट में कोई पैसा नहीं आता है. इसके बाद स्कैमर महिला को 3500 रुपए का एक Splitting Bill की रिक्वेस्ट भेजता है. इसके बाद वह महिला को एक के बाद एक बहुद सारी रिक्वेस्ट भेजता है.

पेटीएम पर यूजर का नाम शिवा नजर आता है. वह महिला को फोन करके अपना यूपीआई पिन दर्ज करने का दबाव बनाने लगता है. महिला कन्फ्यूज हो जाती है लेकिन समय रहते उसे समझ में आ जाता है कि कोई उसके साथ फ्रॉड करने की कोशिश कर रहा है और इस तरह वह फ्रॉड का शिकार होने से बच जाती है.