Trains Running Late Due to Fog: राजधानी दिल्ली का पारा लुढ़का, कोहरे ने इन ट्रेनों की रफ्तार पर लगाई ब्रेक, यहां देखें पूरी लिस्ट
Trains Running Late Due to Fog: शुक्रवार को राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. बीते कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Trains Running Late Due to Fog: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी का सितम जारी है. सर्दी के साथ कोहरा भी अपना प्रकोप दिखा रहा है. ऐसा लग रहा है कि पूरा का पूरा उत्तर भारत कोहरे की चादर ओढ़े हुए है. ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम लगी हुई है. विजिबिलिटी न के बराबर है. दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं. ट्रेनों के साथ-साथ उड़ाने भी प्रभावित हुई है. दिल्ली आने और दिल्ली से जाने वाली फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं. कोहरे की वजह से यात्री परेशान हो रहे हैं. बीते हफ्ते भर से दिल्ली में कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी है. शुक्रवार को राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. बीते कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
अलग-अलग प्रदेशों से राजधानी दिल्ली आ रही 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं.
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से जाने वाली करीब 80 फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी है या भरेंगी. एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे की वजह से उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं. कई फ्लाइट अपनवे निर्धारित समय से बहुत लेट हैं.