इस फार्मा कंपनी ने इजराइल बेस्ड कंपनी में खरीदी बड़ी हिस्सेदारी, रॉकेट बन सकते हैं शेयर


Sagar Bhardwaj
30 Dec 2023

Dr. Reddy’s Laboratories

    Dr. Reddy’s Laboratories ने इजराइल बेस्ड डेवलपमेंट स्टेज बायोटेक्नोलॉजी कंपनी, एडिटी थेरेप्यूटिक्स (Edity Therapeutics) की 6.46 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की है.

शुक्रवार को शेयर में आई गिरावट

    शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.93 फीसदी की गिरावट के साथ 5,804 रुपए पर बंद हुआ था.

कंपनी के शेयर का 52 वीक हाई

    Dr. Reddy’s Laboratories के शेयर का 52 वीक हाई 5,989.70 रुपए है.

Edity Therapeutics

    एडिटी एक इजराइली डेवलपमेंट स्टेज बायोटेक्नोलॉजी कंपनी है जो इम्यून सेल्स का उपयोग करके Therapeutic proteins की इंट्रासेल्युलर डिलीवरी के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म टेक्लोलॉजी पर फोकस करती है.

Q2 में मुनाफा 33 फीसदी बढ़ा

    Dr. Reddy’s ने सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड मुनाफे में साल-दर-साल 33 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की, जो बढ़कर 1480 करोड़ रुपए रही.

आय 9 फीसदी बढ़ी

    इस तिमाही में कंपनी की आय 9 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 6880 करोड़ रुपए हो गई, जो मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका और यूरोप द्वारा संचालित है.

पिछले साल कंपनी की आय

    पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी की आय 6,305.7 करोड़ रुपये थी.

More Stories