Train Late Due To Fog: सर्दी का सितम जारी, कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 17 ट्रेनें लेट...यहां देखें पूरी लिस्ट

ठंड और कोहरे की वजह से आज देश के अलग-अलग राज्यों से राजधानी दिल्ली की ओर आने वाली 17 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. देरी से चलने वाली ट्रेनों की सूची नीचे दी गई है. 

Sagar Bhardwaj

Train Late Due To Fog: उत्तर भारत राज्यों में कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ रहा है. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है, जिसका असर ट्रेन और हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है. आज यानी 10 जनवरी को दिल्ली आने वाली राजधानी समेत कुल 17 ट्रेनें 1 घंटे की देरी से लेकर 6 घंटे की देरी से चल रही हैं. ट्रेन के साथ-साथ कोहरे की वजह से हवाई सेवा भी प्रभावित हुई है. कोहरे की वजह से कई उड़ान रद्द कर दई गई हैं तो कई उड़ानों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है.

दिल्ली आने वाली ये 17 ट्रेनें हैं लेट

ठंड और कोहरे की वजह से आज देश के अलग-अलग राज्यों से राजधानी दिल्ली की ओर आने वाली 17 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. देरी से चलने वाली ट्रेनों की सूची नीचे दी गई है. 

  1. 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
  2. 22691 बेंगलुरु-निजामुद्दीन राजधानी
  3. 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
  4. 12413 अजमेर-कटरा पूजा एक्सप्रेस
  5. 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्स
  6. 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस
  7. 12716 अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस
  8. 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस
  9. 12427 रीवा-आनंद विहार एक्स
  10. 12225 आज़मगढ़- दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस
  11.  12919 अंबेडकरनगर-कटरा एक्सप्रेस
  12. 12615 चेन्नई-नई दिल्ली जीटी
  13. 11841 खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस
  14. 12414 जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस
  15. 15658 कामाख्या- दिल्ली जं. ब्रह्मपुत्र मेल
  16. 14623 सिवनी-फ़िरोज़पुर एक्सप्रेस
  17. 12447 मानिकपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस

इस वक्त देश में सर्दी का सितम जारी है. हालांकि, पिछले दो दिनों से तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई लेकिन सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिली है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों में अन्य राज्यों की अपेक्षा अधिक ठंड पड़ रही है.