घर के कबाड़ से होगी कमाई, घर बैठे बुक करें कबाड़ी वाला; इन 3 ऐप्स से होगा काम
अगर आप अपने घर का कबाड़ बेचना चाहते हैं और कबाड़ीवाले का इंतजार नहीं करना चाहते हैं, तो यहां हम आपको कुछ ऐप्स के बारे में बता रहे हैं.
नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि आपके घर पर रखे कूड़े-कबाड़े से भी आप पैसा कमा सकते हैं? टूटी कुर्सी से लेकर न्यूज पेपर तक, घर का कबाड़ आपको पैसा कमाकर दे सकता है. हालांकि, कई लोगों को लगेगा कि घर पर कबाड़ी वाला बुलाओ, उसे बेचो और पैसा आपका. लेकिन इसमें कबाड़ीवाले को ढूंढना किसी झंझट से कम नहीं है.
ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिससे आपको कबाड़ीवाले को ढूंढने के लिए परेशानी नहीं उठानी होगी. आपको बस ऐप के जरिए आसानी से अपने घर का कबाड़ बेच पाएंगे. इन ऐप के जरिए कबाड़ीवाले घर आएंगे और सारा कबाड़ ले जाएंगे. यहां हम आपको ऐसी ही तीन ऐप्स के बारे में बता रहे हैं.
इन तीन ऐप्स के जरिए घर बैठे बुक करें स्क्रैप डीलर:
1. स्क्रैपडील (Scrapdeal)
2. द कबाड़ीवाला (The Kabadiwala)
3. स्क्रैप अंकल (Scrapuncle)
Also Read
- PF निकासी की टेंशन खत्म! अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे अपना पैसा; EPFO ला रहा है बड़ा बदलाव
- रेल टिकट की टेंशन होगी खत्म, अब AI बताएगा सीट कन्फर्म होगी या नहीं; 40 साल बाद रेलवे सिस्टम में बड़ा बदलाव
- गर्मी की छुट्टियों का मजा होगा दोगुना, IRCTC के इस खास टूर पैकेज में मिल रही EMI की भी सुविधा, जानें बुकिंग प्रॉसेस
इन तीनों ऐप्स के जरिए आपके घर से सारा कबाड़ा चला जाएगा. न्यूज पेपर से लेकर मेटल और पुरानी बोतलों तक, सभी कुछ बेचा जा सकता है. यह एक अच्छा आइडिया इसलिए है क्योंकि आपको इसमें झिक-झिक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पैसा पहले से ही तय होता है और उसी के आधार पर आपको कबाड़ का पैसा मिल जाता है. ये ऐप्स सभी सामान को रिसाइकल करते हैं. चलिए जानते हैं कि आप इन ऐप्स को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.
यहां चेक करें कैसे करें ऐप से स्क्रैप डीलर बुक:
-
सबसे पहले आपको इनमें से एक ऐप डाउनलोड करनी होगी.
-
ये ऐप्स गूगल प्लेस्टोर पर मिल जाएगी.
-
ऐप ओपन करें और इसमें अपना मोबाइल नंबर डालें. फिर ई-मेल डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
-
फिर आपको पिकअप शेड्यूल यहां से कर सकते हैं. इसमें आप समय और तारीख भी सेट कर सकते हैं. फिर ऐप से सबंधित लोग आपके घर आएंगे, सामान का वजन मापेंगे.
-
इसके बाद आपको उसका पैसा मिल जाएगा.