PM Jan Dhan Yojana: पीएम जनधन योजना के तहत खोले गए बैंक खातों की संख्या पहुंची 50 करोड़ के पार, जमा हैं इतने लाख करोड़ रुपए
PM Jan Dhan Yojana: इस बात की जानकारी वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को दी है. एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खोले गए बैंक खातों में से 67 प्रतिशत गांवों और छोटे कस्बों से हैं.
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने के बाद पीएम जनधन योजना (PMJDY) की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत हर उस गरीब को जोड़ने की कोशिश की गई, जिसके पास बैंक खाता नहीं था. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्कीम के तहत ओपन किए गए बैंक अकाउंट्स की संख्या 50 करोड़ के पार जा चुकी है. खास बात यह है कि इनमें से 56 प्रतिशत बैंक खाते महिलाओं के हैं.
इस बात की जानकारी वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को दी है. एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले गए बैंक खातों में से 67 प्रतिशत गांवों और छोटे कस्बों से हैं. इन खातों में 2.03 लाख करोड़ रुपए से अधिक की कुल जमा राशि है. स्कीम के तहत 34 करोड़ खाता धारकों के फ्री में रुपे कार्ड भी जारी किए गए हैं.
यह भी पढ़ें- टमाटर के बाद अब रुलाएगा ये फल, कीमतों में होने वाला है जबरदस्त उछाल, बारिश बनी वजह
इन खातों के बारे में जानकारी देते हुए वित्त मंत्रालय ने बताया कि पीएम जनधन योजना के तहत खोले गए बैंक अकाउंट्स में एवरेज सेविंग राशि 4,076 रुपये है. करीब 5.5 करोड़ बैंक ग्राहकों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) मिल रहा है.
PMJDY के तहत खोले गए बैंक अकाउंट्स होल्डर को अनेकों लाभ मिलते हैं. ये सभी खाते जीरो बैलेंस के तहत खोले गए हैं. जरूरी नहीं है कि आप इन अकाउंट्स में न्यूनतम पैसा रखे हीं. इसमें , 2 लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और 10 हजार रुपये तक की ओवरड्राफ्ट की व्यवस्था भी दी गई.
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री जनधन योजना स्कीम की शुरुआत 28 अगस्त 2014 को हुई थी. इस योजना का उद्देश्य था कि जिन लोगों के बैंक अकाउंट्स नहीं हैं उनके बैंक खाते खोलकर उन्हें भी बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा जाए. यह स्कीम देश की वित्तीय परिदृश्य को बदलने में सफल रही है.
यह भी पढ़ें- 'जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट' के सपने को लेकर आगे बढ़ा भारतीय उद्योग परिसंघ लुधियाना, आयोजित किया इंटरैक्टिव वर्कशॉप