NPS में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, जानिए कैसे रिटायरमेंट पर कई गुना अधिक मिलेगा पैसा?
NPS New Change: अगर आप न्यू पेंशन स्कीम में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो आप दो से 3 महीनों के लिए रुक सकते हैं. दरअसल, पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी इस योजना में एक नया फंड लाने वाले हैं. इस फंड के आ जाने के बाद इस स्कीम में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. अभी इस योजना में अंशधारक की उम्र 35 साल होने पर इक्विटी में निवेश हुए पैसे कटने लगते हैं लेकिन नई स्कीम में ऐसा नहीं होगा.
NPS New Change: नई पेंशन योजना में जल्द ही बड़ा बदलाव होने वाला है. ये बदलाव इस स्कीम में निवेश करने वाले लोगों के हित में होगा. पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी का फोकस युवाओं पर है. इसलिए संस्था ने न्यू पेंशन स्कीम को और भी आकर्षक बनाने के लिए एक नया फंड पेश करने जा रहा है. इस फंड का नाम न्यू बैलेंस्ड लाइफ साइकिल है. इसमें अगर कोई निवेश करता है तो रिटायर होते-होते उसके पास एक अच्छा खासा फंड इकठ्ठा हो जाएगा.
न्यू पेंशन स्कीम में कोई भी निवेश कर सकता है. इसमें निवेश करने से रिटायरमेंट के बाद का आर्थिक भविष्य सुरक्षित रहता है. अभी इस स्कीम में प्राइवेट नौकरी कर रहे युवाओं में ज्यादा इंटरेस्ट नहीं. इसीलिए . पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी इसे और आकर्षक बनाने के लिए नया फंड ला रही है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
35 की बजाए 35 तक इक्विटी में निवेश
इस योजना के तहत अंशधारक यानी इस स्कीम में निवेश करने वालों का पैसा 35 की बजाए 45 साल तक इक्विटी में निवेश रहेगी. 45 साल की उम्र के बाद ही इक्विटी से पैसों की कटौती होगी. अभी अंशधारक की उम्र 35 होने पर संस्था इक्विटी निवेश से धीरे-धीरे कटौती शुरू हो जाती है.
Also Read
जब आपका पैसा ज्यादा दिनों तक इक्विटी यानी शेयर मार्केट में कंपनियों के शेयर में निवेश रहेगा तो उसमें रिटर्न की संभावना अधिक हो जाती है. ऐसे में रिटायरमेंट के बाद आपके पास ज्यादा फंड इकठ्ठा हो सकता है.
क्या बोले चेयरमैन
पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन दीपक मोहंती ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस फंड के जरिए इक्विटी फंड में निवेश को और समय तक के लिए बढ़ाने के लिए हम दूसरी तिमाही यानी जुलाई सितंबर में न्यू बैलेंस्ड लाइफ साइकिल फंड पेश करेंगे. इसके जरिए अंशधारक का पैसा लंबे समय तक निवेश रहेगा.