IPL 2026

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अप्रैल में 20 दिनों तक कैंसिल हुई ये ट्रेनें, घर से निकलने से पहले चेक करें पूरा रूट

अप्रैल में 5 से 25 तारीख तक कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी. गोंदिया स्टेशन पर ट्रैक अपग्रेडेशन के कारण यह फैसला लिया गया है. सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें.

X
Babli Rautela

नई दिल्ली: अगर आप अप्रैल महीने में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारतीय रेल ने यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया है. इस फैसले का असर खास तौर पर छत्तीसगढ़ और उससे जुड़े रूट्स पर सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा. इसलिए घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक करना बेहद जरूरी हो गया है.

रेलवे के अनुसार 5 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल 2026 तक कई प्रमुख ट्रेनें पूरी तरह से कैंसिल रहेंगी. यानी करीब 20 दिनों तक इन रूट्स पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा कुछ ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं. ऐसे में आपकी यात्रा योजना प्रभावित हो सकती है. इसलिए यात्रा से पहले अपडेट जरूर देखें.

गोंदिया में बड़े काम की वजह से लिया गया फैसला

यह फैसला दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा लिया गया है. गोंदिया स्टेशन के पास ट्रैक सुधार और अपग्रेडेशन का बड़ा काम शुरू किया जा रहा है. प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पुराने वॉशेबल एप्रन को हटाकर आधुनिक बैलेस्टिक ट्रैक बिछाया जाएगा. इस नई तकनीक से ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी और यात्रियों को झटकों से राहत मिलेगी. हालांकि इस काम को पूरा करने में लगभग 20 दिन का समय लगेगा, जिसके कारण कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है.

क्यों जरूरी है यह अपग्रेडेशन

रेलवे का यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर सफर अनुभव के लिए उठाया गया है.

  • नई तकनीक के जरिए पटरियां ज्यादा मजबूत होंगी.
  • ट्रेन की स्पीड बढ़ेगी और समय की बचत होगी.
  • यात्रा ज्यादा आरामदायक और स्मूद बनेगी.

हालांकि अभी थोड़ी परेशानी जरूर होगी, लेकिन भविष्य में इसका फायदा यात्रियों को मिलेगा.

इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल

अप्रैल महीने में जिन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, उनमें कई बड़ी और लोकप्रिय ट्रेनें शामिल हैं.

  • ट्रेन नंबर 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से शालीमार एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 18030 शालीमार से लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस भी इसी अवधि में कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 18237 कोरबा से अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 18238 अमृतसर से बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 12409 और 12410 गोंडवाना एक्सप्रेस भी इस अवधि में नहीं चलेगी.
  • ट्रेन नंबर 12101 और 12102 लोकमान्य तिलक टर्मिनल शालीमार एक्सप्रेस भी बंद रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 12807 और 12808 विशाखापत्तनम से हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस भी कैंसिल कर दी गई है.