menu-icon
India Daily

आखिर क्यों डाउन हुआ था IRCTC? चौंका देगी वजह

IRCTC Down: भारतीय रेलवे का ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म IRCTC में मेंटेनेंस के कारण बड़ा आउटेज हुआ, जिससे यात्री वेबसाइट और ऐप का एक्सेस नहीं कर पाए. यात्रियों को टिकट कैंसिल करने के लिए कस्टमर केयर से संपर्क करने या ईमेल के माध्यम से टिकट डिपॉजिट रसीद प्राप्त करने का ऑप्शन दिया गया है.

Shilpa Shrivastava
आखिर क्यों डाउन हुआ था IRCTC? चौंका देगी वजह

IRCTC Down: भारतीय रेलवे का ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म IRCTC को बड़े आउटेज का सामना करना पड़ा जिससे यात्री वेबसाइट और मोबाइल ऐप का एक्सेस करने में असमर्थ रहे. IRCTC ने पुष्टि की है कि यह आउटेज मेंटेनेंस एक्टिविटी के चलते हुआ है. IRCTC ने एक बयान में कहा, "मेंटेनेंस के चलते, ई-टिकटिंग सर्विस उपलब्ध नहीं होगी. कृपया बाद में प्रयास करें."

यह दिसंबर में दूसरी बार है जब IRCTC पोर्टल में कोई समस्या आई है, जिससे लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है. कंपनी ने कहा कि अगर यात्री अपना टिकट कैंसिल करना चाहते हैं, तो वे कस्टमर केयर को कॉल कर सकते हैं या अपनी टिकट डिटेल्स के साथ ईमेल करके टिकट डिपॉजिट रसीद (TDR) प्राप्त कर सकते हैं. IRCTC ने कैंसिलेशन हेल्प के लिए कॉन्टैक्ट डिटेल्स दी हैं. 

ये हैं कैंसिलेशन हेल्प के लिए कॉन्टैक्ट डिटेल्स: 

कस्टमर केयर नंबर: 14646, 08044647999, 08035734999
ईमेल: [email protected]

इस तकनीकी गड़बड़ी का समय बिल्कुल सही नहीं था, क्योंकि कई यात्री हॉलिडे सीजन में अपना ट्रेन टिकट बुक करने के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं. IRCTC के इस टेम्प्ररेरी दिक्कत का असर इसके स्टॉक पर भी पड़ा है. इसने आज के ट्रेडिंग सेशन में लगभग 1% की गिरावट दर्ज की है. पिछले हफ्ते में स्टॉक में लगभग 4% की गिरावट आई है और अब तक 2024 में यह निवेशकों के लिए 10% से ज्यादा का नेगेटिव रिटर्न वापस दे चुका है.

यह आउटेज भारतीय रेलवे द्वारा टिकट बुकिंग नियमों में हाल ही में किए गए अहम बदलावों के कुछ हफ्तों बाद हुआ है. 1 नवंबर से, ट्रेन बुकिंग के लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड को 120 दिनों से घटाकर 60 दिन कर दिया गया था, जिससे यात्रियों को टिकट बुक करने के लिए समय सीमा सीमित हो गई. यह बदलाव ज्यादा बुकिंग और कैंसिलेशन को रोकने के लिए किया गया था.