भारत में सबसे बड़ा IPO ला सकती है ये दिग्गज कार कंपनी, मालामाल हो सकते हैं निवेशक!

New IPO: भारत में एक दिग्गज कार कंपनी शेयर बाजार में खुद को लिस्टेड कराने जा रही है. काफी संभावना है कि यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ बन जाए. इसमें निवेश करके निवेशक मालामाल हो सकते हैं.

pexels
India Daily Live

New IPO: ऑटो सेक्टर की दिग्गज का कार कंपनी हुंडई मोटर भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड होने की योजना में है. इस मेगा लिस्टिंग के लिए कंपनी ने निवेश के लिए कोटक महिंद्रा बैंक कैपिटल और मॉर्गन स्टेनली बैंक को भी चुना है. इस डील में सिटी, जेपी मॉर्गन और एचएसबीसी सिक्योरिटीज आदि पहले से ही शामिल हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह भारत का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है. इसके जरिए कंपनी करीब 2.5 बिलियन डॉलर से 3 बिलियन डॉलर तक का धन जुटाने की कोशिश करेगी. इसमें निवेश करके निवेशक मालामाल हो सकते हैं.

मई 2022 में भारत में अब तक सबसे बड़ा आईपीओ एलआईसी कंपनी द्वारा लाया गया था. कंपनी ने इस आईपीओ से करीब 2.7 बिलियन डॉलर जुटाए थे. सूत्रों की मानें कंपनी का लक्ष्य जून के अंत या फिर जुलाई में सेबी के साथ डीआरएचपी दाखिल कर देना है. अभी इस आईपीओ का आकार तय नहीं हुआ है. यह इश्यू भी पूरी तरह से ओएफएस होने की संभावना है. 

पैसेंजर कार के मामले में दूसरे स्थान पर है कंपनी 

वित्त वर्ष 2023-2024 में हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने पैसेंजर कार के मामले में दूसरा स्थान हासिल किया था और यह मारुति सुजुकी के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बन गई थी. हुंडई मोटर इंडिया ने 2023 में 60000 करोड़ के रेवन्यू के साथ ही 4,653 करोड़ का मुनाफा कमाया था. यह पैसा देश में नॉन लिस्टेड कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में सबसे अधिक है. 


फरवरी में दे दी थी रिपोर्ट 

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार हुंडई ने 5 फरवरी को ही भारत में लिस्टिंग की प्लानिंग की रिपोर्ट सबमिट की थी. कंपनी ने कोरियाई स्टॉक एक्सचेंज को एक आधिकारिक तौर पर एक बयान जारी करते हुए कहा था कि वह लगातार कॉपोरेट मूल्य को बढ़ाने के लिए विदेशी सहायक कंपनियों को लिस्टेड करने की सभी गतिविधियों की समीक्षा करती रहती है. 

Disclaimer : शेयर बाजार वित्तीय जोखिमों के अधीन है.theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. इस कारण किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह अवश्य ले लें.