जरूरी खबर! इन 4 तरीकों से अपने Aadhaar Card को रखें सुरक्षित, कभी नहीं लीक होंगी डिटेल्स

आज के समय में आधार कार्ड को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो गया है. इसे लेकर कई फ्रॉड किए जा रहे हैं. ऐसे में अपने आधार कार्ड को आप कैसे सुरक्षित रख सकते हैं, चलिए जानते हैं.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: आधार कार्ड आज के समय में काफी जरूरी हो गया है. यह हर भारतीय के लिए एक पहचान और एड्रेस प्रूफ के तौर पर काम करता है. चाहें बैंक अकाउंट हो या फोन नंबर या फिर पैन कार्ड, हर सर्विस आधार से कनेक्टेड है. ऐसे में इसे सुरक्षित रखना बेहद ही जरूरी हो गया है. स्कैमर्स आधार कार्ड को निशाना बना रहे हैं और इसकी जानकारी चुराकर उसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. 

दूसरे डॉक्यूमेंट्स से अलग आधार आपकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आपके फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन (बायोमेट्रिक्स) का इस्तेमाल करता है. यह इसे बेहद ही सुरक्षित बनाता है, लेकिन तभी जब आप इसका ठीक से ध्यान रखें. यहां हम आपको आधार को सुरक्षित रखने के कुछ तरीके बता रहे हैं. 

1. बायोमेट्रिक्स लॉक करें: 

आप अपने फिंगरप्रिंट और आइरिस डाटा को लॉक कर सकते हैं. आप यह काम mAadhaar मोबाइल ऐप या UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आसानी से कर सकते हैं. एक बार लॉक हो जाने पर, कोई भी आपके बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल AePS (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) लेन-देन के लिए नहीं कर पाएगा. आप इसे कभी भी अपनी जरूरत के अनुसार, अनलॉक कर सकते हैं. 

2. मास्क्ड आधार का इस्तेमाल करें:

आपको अपना पूरा आधार नंबर हर जगह शेयर करने की जरूरत नहीं है. होटल चेक-इन, सिम कार्ड खरीदने या स्कूल में एडमिशन के लिए आपको मास्क्ड आधार का इस्तेमाल करना होगा. इसमें पहले 8 अंक छिपे होते हैं और सिर्फ आखिरी 4 अंक ही दिखाई देते हैं.

3. समय-समय पर ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री चेक करें:

UIDAI की वेबसाइट या ऐप पर लॉग इन करें. अपनी आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री चेक करें. इससे आपको यह पता चल जाएगा कि किसने और कब आपके आधार को वेरिफाई करने की कोशिश की है. अगर कोई भी अनजान एक्टिविटी दिखती है तो आप उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं. 

4. OTP कभी शेयर न करें:

ध्यान रहे कि आपको अपना आधार से जुड़ा ओटीपी किसी के साथ भी शेयर नहीं करना है. यह आपके बैंक अकाउंट या निजी डिटेल्स की पर्सनल की है. इसे कभी भी किसी के साथ शेयर न करें. ध्यान रहे कि कोई भी बैंक अधिकारी या UIDAI आपसे ओटीपी नहीं मांगता है.