T20 World Cup 2026

होली पर ट्रेन टिकट की टेंशन से मुक्ति! यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें

अगर आप भी होली के त्योहार पर घर जाने के लिए ट्रेन में टिकट बुक करने की समस्या का सामना कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. जी हां क्योंकि भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन का इंतजाम कर दिया है.

x
Antima Pal

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं. होली का त्योहार नजदीक है और हर कोई परिवार के साथ रंगों की होली मनाने घर जाना चाहता है. लेकिन इस समय सामान्य ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. वेटिंग लिस्ट लंबी चलती है और कई बार यात्रा रद्द करनी पड़ती है. इस बार रेलवे ने ऐसी समस्या से निपटने के लिए खास इंतजाम किए हैं. 

होली पर ट्रेन टिकट की टेंशन से मुक्ति!

रेलवे ने होली 2026 के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जिनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़ और अन्य प्रमुख रूट शामिल हैं. इन ट्रेनों से यात्रा आसान और आरामदायक हो जाएगी. रेलवे ने कुल 1400 से 1500 तक स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स की योजना बनाई है, जो पिछले साल से काफी ज्यादा है. ये ट्रेनें फरवरी के अंत से मार्च तक चलेंगी, ताकि त्योहार के दौरान भीड़ को संभाला जा सके. 

बिहार जाने वालों के लिए मुख्य स्पेशल ट्रेनें

नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल (04054/04053): नई दिल्ली से 20 फरवरी से 6 मार्च तक रोजाना शाम 7:50 बजे चलती है. वापसी बरौनी से 22 फरवरी से 8 मार्च तक सुबह 12:45 बजे. इसमें एसी, स्लीपर और जनरल कोच हैं. यात्रा समय करीब 12 घंटे.

नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल (04060/04059): नई दिल्ली से रोजाना रात 9:35 बजे. सुपौल से वापसी सुबह 7:00 बजे. कोच सुविधाएं समान.

उत्तर प्रदेश रूट पर स्पेशल ट्रेनें

नई दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल (04022/04021): चुनिंदा तारीखों जैसे 20 फरवरी, 27 फरवरी और 6 मार्च को दोपहर 2:00 बजे नई दिल्ली से. गोरखपुर से अगले दिन सुबह 7:00 बजे वापसी.

वाराणसी-नई दिल्ली (04209/04210): वाराणसी से रोजाना रात 10:30 बजे. नई दिल्ली से शाम 7:25 बजे वापसी.

अयोध्या कैंट-आनंद विहार (04213/04214): चुनिंदा दिनों पर अयोध्या से शाम 6:20 बजे. लखनऊ होते हुए आनंद विहार पहुंचती है.

चंडीगढ़ और लखनऊ रूट

चंडीगढ़-गोरखपुर (04514/04513): चंडीगढ़ से 26 फरवरी और 5 मार्च को रात 11:35 बजे। गोरखपुर से अगले दिन वापसी.

लखनऊ-नई दिल्ली (04203/04204): लखनऊ से 23 फरवरी और 2 मार्च को सुबह 8:05 बजे. नई दिल्ली से रात 8:20 बजे वापसी.

ये स्पेशल ट्रेनें IRCTC वेबसाइट, ऐप या रेलवे काउंटर से बुक की जा सकती हैं. स्पेशल होने के कारण किराया सामान्य से थोड़ा ज्यादा हो सकता है, लेकिन सीटें अभी उपलब्ध हैं. जल्दी बुकिंग करें. 

कन्फर्म टिकट के लिए उपयोगी टिप्स

बुकिंग करते समय विकल्प चुनें. अगर एक ट्रेन में सीट न मिले, तो रेलवे दूसरी ट्रेन में जगह दे सकता है. नियमित रूप से IRCTC ऐप चेक करें, क्योंकि सीटें तेजी से भरती हैं. तत्काल या प्रीमियम तत्काल का भी इस्तेमाल करें. इस बार होली पर रेलवे की ये स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को बड़ी राहत देंगी. परिवार के साथ खुशी से होली मनाने का प्लान बनाएं और टिकट बुक कर लें.