Gold Price Update: सोना हुआ महंगा, चांदी भी उछली, जानें क्या है ताजा भाव

Gold Price Update: भारतीय सर्राफा बाजार में इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोने और चांदी की कीमत में तेजी के साथ हुई है. लग्न के सीजन में सोना और चांदी की कीमत में तेजी से खरीदार थोड़े मायूस हैं.

Gyanendra Tiwari

Gold Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में New Year 2024 के पांचवें कारोबारी हफ्ते में भी सोने और चांदी की कीमत में हलचल देखी जा रही है. तीन दिनों की छुट्टी के बाद इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोने और चांदी की कीमत में तेजी के साथ हुई है. सोमवार को सोना 203 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 72 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी हुई.

सोमवार को फिर उछला सोना  
सोमवार को सोना 203 रुपये महंगा होकर 62,515 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले गुरुवार को सोना 279 रुपये सस्ता होकर 62,312 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.

सोमवार को भी उछली चांदी
सोमवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी उछाल दर्ज की गई. सोमवार को चांदी 72 रुपये की तेजी के साथ 71,371 रु.प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई. इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को भी चांदी महंगी हुई थी. गुरुवार को चांदी 227 रुपये की उछाल के साथ 71,299 रु. प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.  

सर्राफा बाजार में 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा रेट
इस तरह सोमवार को 24 कैरेट वाला सोना महंगा होकर 62,515 रुपये, 23 कैरेट 62,265 रुपये, 22 कैरेट वाला 57,264 रुपये, 18 कैरेट वाला 46,886 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 36,571 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है.

ऑल टाइम हाई रेट से सोना 1,000 रुपये तो चांदी 5,500 रुपये से ज्यादा सस्ती
इस गिरावट के बाद सोमवार सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 1,087 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर बंद हुआ. दरअसल सोने का अब तक का सबसे उच्चतम दाम 63,602 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो उसने 2 जनवरी को 2024 को बनाया था. वहीं चांदी अपने उच्चतम भाव से 5,563 रु. प्रति किलो के नीचे ट्रेड कर थी. चांदी का अबतक का सबसे उच्चतम रेट 76934 रुपये प्रति किलो है जो उसने 30 नवंबर 2023 को बनाया था.

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरों में GST, TCS और अन्य टैक्स शामिल नहीं हैं. लिहाजा आपके शहर में इसके भाव में थोड़ा अंतर दिख सकता है.