menu-icon
India Daily

Gold Price Update: सोने ने फिर बनाया महंगाई का रिकॉर्ड, यहां देखें 14 से 24 कैरेट का रेट

Gold Price Update: नए साल 2024 के लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमत में तेजी से हुई है. इस तेजी के बाद मंगलवार को सोने ने एकबार फिर महंगाई का नया रिकॉर्ड बना डाला.

Manish Pandey
Edited By: Manish Pandey
Gold Price Update: सोने ने फिर बनाया महंगाई का रिकॉर्ड, यहां देखें 14 से 24 कैरेट का रेट

हाइलाइट्स

  • मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई.
  • सोना 250 रुपये की उछाल के साथ 63,602 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

Gold Price Update: सोना और चांदी के खरीददारों के लिए मंगलवार को भी मायूस करने वाली खबर सामने आई. नए साल 2024 के लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी के दाम बढ़े. इस तेजी के बाद मंगलवार को सोने ने एकबार फिर महंगाई का नया रिकॉर्ड बना डाला. मंगलवार को सोना अपने अबतक के सबसे उच्चतम स्तर पर बिका.

मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई. मंगलवार को सोना 250 रुपये की उछाल के साथ 63,602 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ.यह सोने का अबतक का सबसे उच्चतम रेट है. इससे पहले सोमवार को सोना 106 रुपये महंगा होकर 63,352 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.

मंगलवार को भी सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई. मंगलवार को चांदी 428 रुपये महंगा होकर 74,133 रु.प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई. वहीं इससे पहले सोमवार को चांदी 310 रुपये मजबूती के साथ 73,705 रु. प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.  

सर्राफा बाजार में 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा रेट 
इस तरह मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना महंगा होकर 63,602 रुपये, 23 कैरेट 63,347 रुपये, 22 कैरेट वाला 58,259 रुपये, 18 कैरेट वाला 47,702 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 37,207 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है.

ऑलटाइम हाई रेट से सोना 250 रुपये महंगा तो चांदी 2,800 रुपये से ज्यादा सस्ती
इसके बाद मंगलवार सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर बंद हुआ. दरअसल सोने का अब तक का सबसे उच्चतम दाम 63,452 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो उसने 28 दिसंबर को 2023 को बनाया था. वहीं चांदी अपने उच्चतम भाव से 2,801 रु. प्रति किलो के नीचे ट्रेड कर थी. चांदी का अबतक का सबसे उच्चतम रेट 76934 रुपये प्रति किलो है जो उसने 30 नवंबर 2023 को बनाया था.