एलन मस्क ने एक झटके में गंवा दिए 13,39,17,94,85,000 रुपये, अंबानी का भी बुरा हाल, अडाणी की आईं मौज

दुनिया के टॉप-10 रईसों में शामिल एलन मस्क ने गुरुवार को एक झटके में अपने 13,39,17,94,85,000 रुपए यानी 16.1 अरब डॉलर गंवा दिए.

Sagar Bhardwaj

Elon Musk News: दुनिया के टॉप-10 रईसों में शामिल  एलन मस्क ने  गुरुवार को एक झटके में अपने  13,39,17,94,85,000 रुपए यानी 16.1 अरब डॉलर गंवा दिए. यह रकम स्टील किंग के नाम से मशहूर लक्ष्मी मित्तल की कुल संपत्ति के लगभग बराबर है. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मित्तल की नेटवर्थ 16.9 अरब डॉलर है.

टेस्ला का नेट प्रॉफिट 44% गिरा

दरअसल एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के नेट प्रॉफिट में चालू वित्त वर्ष की तिमाही में 44% की गिरावट आई है. इस खबर के आउट होने के बाद गुरुवार को टेस्ला के शेटर 9.3 प्रतिशत गिर गए जिसके कारण मस्क की नेटवर्थ गिरकर 210 अरब डॉल रह गई.

इस साल मस्क की नेटवर्थ में 72.6 अरब डॉलर की तेजी आई है. वहीं इस गिरावट के साथ टेस्ला दुनिया की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट में एक स्थान फिसलकर 9वें स्थान पर आ गई है. अब इस कंपनी का मार्केट कैप 698.62 अरब डॉल रह गया है.

दुनिया के टॉप-10 रईसों में से 7 की संपत्ति घटी

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक गुरुवार को दुनिया के टॉप-10 रईसों में से 7 की कुल संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई है.

दुनिया के दूसरे सबसे रईस बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ में 99.9 करोड़ डॉलर की तेजी आई है. इसके साथ उनकी संपत्ति 155 अरब डॉलर हो गई है.

ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 152 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ तीसरे सबसे रईस व्यक्ति हैं. गुरुवार को उनकी संपत्ति में 1.79 करोड़ डॉलर की तेजी देखी गई.

बिल गेट्स, लैरी पेज, लैरी एलिसन,  सर्गेई ब्रिन, वॉरेन बफे और मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ में भी गिरावट देखने को मिली जबकि स्टीव बाल्मर की नेटवर्थ में तेजी आई.

अंबानी की संपत्ति घटी, अडाणी की आईं मौज

एशिया और भारत के सबसे रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में भी गुरुवार को गिरावट आई.

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 64.3 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह 85.9 अरब डॉलर रह गई. इसी के साथ अंबानी दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में 11वें स्थान पर खिसक गए हैं.

इसके उलट गौतम अडाणी की नेटवर्थ में गुरुवार को तेजी आई. इस तेजी के साथ उनकी कुल संपत्ति 61.2 अरब डॉलर हो गई. इस साल उनकी नेटवर्थ में 59.3 अरब डॉलर की तेजी आई है. वह दुनिया के 20वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं.

यह भी पढ़ें: ICICI-HDFC समेत इन बैंकों ने FD पर बढ़ाया ब्याज, निवेश पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न