अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई काम पेंडिंग है तो उसे आज ही निपटा लें, क्योंकि आने वाले दिनों में आपकी परेशानी बढ़ सकती है. क्योंकि अगले पांच दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं. 27 फरवरी के बाद बैंक के काम के लिए आपको लंबे समय का इंतजार करना पड़ सकता है.
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक होली और वीकेंड आगे पीछे पड़ रहा है. जिसकी वजह से बैंक की लंबी छुट्टी होनी है. अगर आपका भी कोई काम पेंडिंग है तो यहां पहले देख लें कि क्या अगले पांच दिनों तक आपके काम हो भी पाएंगे या नहीं...
बैंकों की छुट्टियां कल यानी 28 फरवरी से शुरू होने जा रही है.28 फरवरी को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है. इस वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे. वहीं उसके अगले दिन यानी मार्च का पहला दिन रविवार है. इस वजह से बैंक बंद रहेंगे. इन दो दिनों में बैंक के कोई भी काम नहीं हो पाएंगे. इसके बाद 2 मार्च को अलग-अलग राज्यों में होलिका दहन का त्योहार मनाया जा रहा है . जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे और आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. लोगों के दिमाग में ये कंफ्यूजन तब और ज्यादा बढ़ गया जब आरबीआई द्वारा जारी की गई छुट्टी की लिस्ट में 2, 3 और 4 मार्च को होली की छुट्टी दी गई है.
आरबीआई के लिस्ट की मानें तो 2 मार्च को होलिका दहन के लिए केवल लखनऊ और कानपुर के बैंक बंद रहने वाले हैं. इसके अलावा और सभी जगहों के बैंक खुले रहेंगे. वहीं 3 मार्च को दिल्ली, मुंबई, जयपुर , पटना और कोलकाता के बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 4 मार्च को यानी होली के दिन देश के अधिकतर बैंक बंद रहने वाले हैं. पूरे देश में एक साथ बैंक नहीं किए जाते हैं, इसलिए अपने शहरों के बारे में पहले पता कर लें. हालांकि कोशिश करें कि काम आज तक खत्म कर ले. इसके बाद भी अगर कोई कम बच जाए तो आप उसे डिजिटल तौर पर पूरे कर सकते हैं. इसके लिए आप नेट बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह सारी सेवाएं हर दिन चालू रहेंगी.