T20 World Cup 2026

Watch: कंडोम से इस शख्स ने बना दिया लड़कियों का गाउन, Video देख रह जाएंगे हैरान

Viral Video: आज के समय में लोग किसी भी चीज को लेकर नए-नए एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं. कब क्या नया देखने को मिल जाए किसी को पता नहीं होता जैसे इस महाशय को देख लीजिए.

Suraj Tiwari

Viral Video: आज के समय में लोग किसी भी चीज को लेकर नए-नए एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं. कब क्या नया देखने को मिल जाए किसी को पता नहीं होता जैसे इस महाशय को देख लीजिए. इन्होंने फैशन डिजाइन के लिए गाउन में कंडोम का इस्तेमाल किया है. जिसको देख कर समझा जा सकता है कि ये कैसा अनोखा प्रयोग है. 

कंडोम का ऐसा किया प्रयोग कि बदल गया गाउन का लूक 

गुन्नार डेथरेज नाम के एक फैशन डिजाइनर ने यौन स्वास्थ्य के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एक्सपायर्ड कंडोम का यूज करके एक बेहतरीन गाउन तैयार किया है. उनके इस शेयर वीडियो में देखा जा सकता है कि तैयार गाउन में कंडोम को अलग तरीके से चिपकाया जा रहा है. वहीं कंडोम में कील लगाकर बनाया जा रहा है. वहीं उसको अलग तरीके से रंगके उसपर नए लूक में बना दिया जा रहा है. 
इसके बाद फिर तैयार गाउन में अलग-अलग तरीके से लगाया जा रहा है. कंडोम से तैयार ये नए प्रोडक्ट को गाउन पर ऐसा लगया जा रहा है जैसे वो गाउन पर गोटा लगा हो. वहीं कुछ कंडोम को पूरा गुच्छा बनाकरके गाउन में चिपकाया गया है.

यूजर बोले- इस शख्स की तारीफ करनी चाहिए

यूट्यूब पर शेयर इस वीडियो को अभी तक 7 लाख से ज्यादा देख चुके हैं. वहीं इस वीडियो को देख कर बहुत से लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि इस शख्स ने इस साथ अपने टैलेंट और अपनी जागरूक्ता दोनों का परिचय दिया है. वहीं एक यूजर ने लिखा है इस शख्स की सराहना की जानी चाहिए की इसने कंडोम को जागरूक तरीके से प्रस्तुत किया है.