IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

WATCH: ठंड इतनी कि चलती ट्रेन में अलाव ताप रहे लोग, Video वायरल होने के बाद मचा बवाल

Viral Video:पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पर पड़ रही है. हर जगह लोग आग के पास बैठे हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच एक शख्स ट्रेन में आग तापता नजर आया है.

Suraj Tiwari

Viral Video: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पर पड़ रही है. हर जगह लोग आग के पास बैठे हुए नजर आ रहे हैं. वहीं बहुत से लोग कंबल में घुसे रह रहे हैं. कुछ लोग ऐसे भी सामने आए हैं ट्रेन में यात्रा के दौरान भी अलाव जला दे रहे हैं. जिसका वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मचा हुआ है.

चलती ट्रेन में आग तापता दिखा शख्स

ठंड का प्रभाव ऐसा देखने को मिल रहा है कि लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं. वहीं बहुत से लोग पब्लिक प्लेस पर, चाय की टपरी पर भी आग के पास भी बैठे नजर आ रहे हैं. वहीं एक ऐसे शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जो चलती ट्रेन अलाव जलाकर तापता नजर आ रहा है. आप देख सकते हैं कि ट्रेन के कंपार्टमेंट के बाहर आग जलती हुई नजर आ रही है जबकि वहीं पर एक व्यक्ति आग तापता भी नजर आ रहा है.

यूजर बोले- इस शख्स को अफ्रीका में छोड़ देना चाहिए

जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वहीं इस आग तापने वाले शख्स को अभी भी पकड़ा नहीं गया है. जबकि रेलवे प्रशासन ने इस पर कार्रवाई की बात कही है. इस वीडियो को @Benarasiyaa नाम के एक्स यूजर ने शेयर किया है. जिसको अभी तक 1 लाख से ज्यादा बार यूजर देख चुके हैं इसके साथ ही देखने के बाद ही यूजर अपनी प्रतिक्रिया  भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ये शख्स लगता है लद्दाख से आया है. इसलिए ट्रेन में आग ताप रहा है. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि इसको लेकर अफ्रीकी देश में छोड़ देना चाहिए तब जाकर सही तरीके से रह पाएगा.