Watch: गांव के इस बच्चे ने सड़क पर किया ऐसा डांस, बड़े-बड़े डांसर हो जाएंगे फेल, देखें Video

Viral Video: प्रतिभा कहीं भी हो छिपती नहीं है. गांव में हो या शहर, हर जगह आज के समय लोगों को सोशल मीडिया अपनी प्रतिभा दिखाने का मजबूत हथियार मिल गया है

Suraj Tiwari

Viral Video: प्रतिभा कहीं भी हो छिपती नहीं है. गांव में हो या शहर, हर जगह आज के समय लोगों को सोशल मीडिया अपनी प्रतिभा दिखाने का मजबूत हथियार बन गया है क्योंकि सोशल मीडिया पर हर तरह की वीडियो सामने आती रहती है जिसको देखने के बाद लोग उसको शेयर करने और उसपर प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाते हैं. जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं. 

झारखंड का है ये बच्चा

झारखंड के इस टैलेंट बच्चे को देखकर आपको टीवी पर आने वाले तमाम रियेलिटी शो की याद आ रही है. क्योंकि उसमें सभी अच्छे सेट पर डांस करते हैं वहीं यह छोटा बच्चा मजेदार डांस करता नजर आ रहा है. ऐसे बच्चों को देखकर ऐसा लगता है कि इन बच्चों को अगर सही समय पर उचित प्लेटफॉर्म मिल जाए तो ये आने वाले समय में बड़े सितारा बनकर उभरेंगे. 
ये छोटा सा बच्चा सड़क पर अपने दोस्तों के साथ मौजूद है. तभी वो भूल-भूलैया गाने पर अपने दोस्तों के सामने डांस करता है जिसको सामने से किसी ने रिकॉर्ड कर लिया. जिसको सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. 

यूजर बोले-इस बच्चे को सही मंच की तलाश है

इस वायरल वीडियो को @Vikash159980 नाम के एक यूजर ने इसको एक्स पर शेयर किया है. जिसके कैप्शन में लिखा है कि गांव के इस बच्चे का टैलेंट देख हैरान रह जाएंगे. यह बच्चा झारखंड के एक छोटे से गांव का है. वहीं इस वायरल वीडियो को देख बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि इस बच्चे को अगर सही स्टेज मिला तो ये स्टेज पर आग लगा देगा. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि बच्चा बहुत प्रतिभाशाली है. इसको सही मौका मिलना चाहिए.