Watch: शादी के जोड़े में दुल्हन ने किया अनोखा कारनामा, बाइक से मचा दी धूम...
Viral Video: आज के समय में कई तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं. जिसमें से कई ऐसे भी वीडियो होते हैं जिनको देखकर लोग हैरान हो जाते हैं.
Viral Video: आज के समय में कई तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं. जिसमें से कई ऐसे भी वीडियो होते हैं जिनको देखकर लोग हैरान हो जाते हैं. जैसा कि इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नई नवेली दुल्हन बाइक से धूम मचाती नजर आ रही है.
ट्रेंड स्टंट की तरह करती दिखी दुल्हन
जमाना बदल चुका है आज की महिला शादी के बाद जोड़े में घर नहीं बल्कि करतब दिखाती हैं. इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक एक नई दुल्हन शादी के जोड़े में है. वो एक घर के किनारे नजर आ रही है. वहीं से वो बाइक पर बैठती है और फिर बाइक से स्टंट करती नजर आ रही है. वो स्टंट सामान्य नहीं करती है बल्कि ऐसा स्टंट जिसको करने में जान का खतरा भी बना रहता है. ये स्टंट आप खुद देख कर समझ सकते हैं. ये दुल्हन इस तरह से स्टंट कर रही है जैसे आप समझ सकते ही कि वो पहले से इस तरह करना जानती है.
यूजर बोले- पापा की परी है तो इतना चलता है
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @be_harami नाम के यूजर ने शेयर किया है. जिसको 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं इस वीडियो को देख कर बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि लड़की को ये बाइक उसके पापा ने दहेज में दी है. इसलिए वो धमाल मचा रही है. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये आज की लड़की हैं ये बवाल करना भी जानती है और बवाल काटना भी जानती है.