Viral: बीमार होने पर बॉस से मांगी छुट्टी, नहीं हुआ अप्रूव तो कर्मचारी ने इस तरह दे दिया इस्तीफा
Viral Post: आज के समय में किसी भी जगह काम करने वाले लोगों को छुट्टी के लेकर बड़े पापड़ बेलने पड़ते हैं. प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले को कर्मचारियों को छुट्टी लेने के लिए बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है.
Viral Post: आज के समय में किसी भी जगह काम करने वाले लोगों को छुट्टी के लेकर बड़े पापड़ बेलने पड़ते हैं. प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले को कर्मचारियों को छुट्टी लेने के लिए बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है. हालांकि सरकारी नौकरी में प्राइवेट सेक्टर के अपेक्षा छुट्टी सामान्य तरीके से मिल जाती है. इसी वजह से लोग सरकारी नौकरी को ज्यादा तवज्जो देते हैं. इसलिए कभी-कभी लोग छुट्टी को लेकर ऐसी स्थिति में हो जाते हैं कि नौकरी से इस्तीफा भी दे देते हैं. जैसा कि इस समय वायरल खबर में देखा जा रहा है.
वॉट्सअप पर ही भेज दिया इस्तीफा
सोशल मीडिया पर एक खबर इन दिनों वायरल है जिसमें एक कर्मचारी अपने बॉस को छुट्टी को लेकर मैसेज करता है लेकिन जब बॉस जब छुट्टी को नहीं अप्रूव करते हैं तो कर्मचारी इस्तीफा दे देता है. वह कर्मचारी छुट्टी कहीं घूमने के लिए नहीं बल्कि इस लिए मांग रहा था क्योंकि वो बीमार था. इसी लिए उसने सिक लीव अप्लाई किया. लेकिन जब उसके बॉस ने छुट्टी अप्रूव नहीं किए तो कर्मचारी ने विवश होकर वॉट्सअप पर ही इस्तीफा भेज कर नौकरी को बाय-बाय बोल दिया.
कंपनी पर यूजर्स ने निकाली भड़ास
कर्मचारी के इस्तीफे का स्क्रीनशॉट Reddit पर शेयर हो रहा है. जहां सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ये पहला केस नहीं है जब कर्मचारियों की ऐसी स्थिति हो, कंपनी पाए तो कर्मचारी का खूब भी चूस ले. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि इसी लिए लोग सरकारी नौकरी करना चाहते हैं प्राइवेट नौकरी में इसी तरह का लोचा होता है.