YouTube से पैसे कमाना हुआ मुश्किल, नए क्रिएटर्स के लिए चुनौती; जानें कैसे होगी कमाई!
आजकल यूट्यूब सिर्फ वीडियो देखने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है. लाखों युवा इससे अच्छी कमाई कर रहे हैं और कई लोग अपना करियर कंटेंट क्रिएटर के रूप में बना रहे हैं. लेकिन अगर आप भी नया यूट्यूब चैनल खोलकर पैसे कमाने का सपना देख रहे हैं तो यहां समझें सभी नियम...
नई दिल्ली: आजकल यूट्यूब सिर्फ वीडियो देखने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है. लाखों युवा इससे अच्छी कमाई कर रहे हैं और कई लोग अपना करियर कंटेंट क्रिएटर के रूप में बना रहे हैं. लेकिन अगर आप भी नया यूट्यूब चैनल खोलकर पैसे कमाने का सपना देख रहे हैं तो अब मेहनत और भी ज्यादा करनी पड़ेगी. यूट्यूब ने अपने पार्टनर प्रोग्राम (वाईपीपी) की नीतियों में बड़े बदलाव का ऐलान किया है.
ये नए और सख्त नियम 1 फरवरी 2027 से पूरी तरह लागू हो जाएंगे. इसके बाद नए क्रिएटर्स के लिए कमाई शुरू करना पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो जाएगा. यूट्यूब से कमाई शुरू करने के लिए आपको क्या-क्या करना होगा, चलिए जानते हैं.
यूट्यूब से कैसे करें कमाई:
-
सबसे पहले चैनल का मोनेटाइज होना जरूरी होता है. अभी तक नए क्रिएटर्स को एक साल में 4,000 घंटे का वॉच टाइम पूरा करना पड़ता था. इसके अलावा 1,000 सब्सक्राइबर भी चाहिए होते थे.
Also Read
-
नई पॉलिसी में वॉच टाइम का टारगेट सीधा दोगुना कर दिया गया है. 1 फरवरी 2027 के बाद नए चैनल्स को कमाई शुरू करने के लिए 8,000 वॉच ऑवर्स पूरे करने होंगे.
-
शॉर्ट्स वीडियो बनाने वालों के लिए भी टारगेट बढ़ा दिया गया है. पहले 90 दिनों में 1 करोड़ शॉर्ट्स व्यूज चाहिए होते थे. अब यह आंकड़ा 2 करोड़ व्यूज कर दिया गया है. यानी शॉर्ट्स क्रिएटर्स को भी दोगुनी मेहनत करनी पड़ेगी.
मौजूदा क्रिएटर्स को चिंता की जरूरत नहीं:
इस बदलाव की खबर सुनकर जो लोग पहले से यूट्यूब से कमाई कर रहे हैं उनके मन में सवाल उठना लाजमी है. लेकिन कंपनी ने साफ कह दिया है कि ये नया नियम सिर्फ भविष्य में पार्टनर प्रोग्राम में जुड़ने वाले नए क्रिएटर्स के लिए है. जो यूट्यूबर्स अभी पहले से पार्टनर प्रोग्राम में हैं, उन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. उनकी कमाई पहले की तरह जारी रहेगी. उन्हें कोई नई शर्त पूरी नहीं करनी पड़ेगी.
शॉर्ट्स क्रिएटर्स के लिए अतिरिक्त शर्त:
-
शॉर्ट्स से कमाई करने वालों के लिए एक और नई शर्त जोड़ दी गई है. अगर आप शॉर्ट्स से विज्ञापन और सब्सक्रिप्शन का पैसा लेना जारी रखना चाहते हैं तो हर 90 दिन में 1 करोड़ व्यूज साबित करने होंगे.
-
अगर कोई क्रिएटर इस टारगेट से चूक जाता है तो उसे पार्टनर प्रोग्राम से बाहर नहीं निकाला जाएगा. लेकिन उसकी कमाई तब तक रोक दी जाएगी जब तक वह दोबारा 1 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार नहीं कर लेता.
-
कम व्यूज वाले क्रिएटर्स को राहत देते हुए यूट्यूब ने कुछ नए विकल्प भी दिए हैं. जैसे यूट्यूब शॉपिंग बोनस, ब्रांड डील्स और नए ट्रेंड शुरू करने वालों के लिए कमाई के अन्य तरीके.
सिर्फ व्यूज से अब नहीं चलेगा काम:
-
डिजिटल दुनिया में कमाई के नियम तेजी से बदल रहे हैं. सिर्फ यूट्यूब ही नहीं, एक्स (पुराना ट्विटर) और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म भी अपने क्रिएटर प्रोग्राम में बदलाव ला रहे हैं.
-
एक्स ने ओरिजिनल कंटेंट पर ज्यादा जोर देना शुरू किया है. फेसबुक ने भी नया मोनेटाइजेशन प्रोग्राम लॉन्च किया है. इन बदलावों का मतलब साफ है कि अब सिर्फ व्यूज के सहारे टिकना मुश्किल होगा.
-
नए क्रिएटर्स को दर्शकों के साथ कनेक्शन बनाना होगा. पूरी तरह ओरिजिनल और अच्छा कंटेंट बनाना होगा. सिर्फ कॉपी-पेस्ट या कम मेहनत वाले वीडियो से अब कमाई आसान नहीं रहेगी.
नए क्रिएटर्स के लिए सलाह:
अगर आप अभी चैनल शुरू करने वाले हैं तो जल्दी से जल्दी अच्छे कंटेंट पर फोकस करें. नियमित वीडियो डालें, दर्शकों से जुड़ें और वॉच टाइम बढ़ाने की कोशिश करें. 2027 से पहले जितना हो सके टारगेट पूरा करने का प्लान बनाएं. यूट्यूब का यह कदम इसलिए लिया गया लगता है ताकि प्लेटफॉर्म पर सिर्फ क्वालिटी कंटेंट वाले क्रिएटर्स ही कमाई कर सकें. इससे स्पैम और कम क्वालिटी वाले चैनल्स पर रोक लगेगा.