आखिर क्यों ट्रेंड हो रहा है 40 मिनट का वायरल क्लिप… क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई
19 मिनट की वायरल वीडियो की तरह 40 मिनट का वायरल वीडियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है, जो लोगों की डिजिटल प्राइवेसी को लेकर चिंता पैदा कर रहा है.
नई दिल्ली: कुछ समय पहले की ही बात है जब 19 मिनट के वायरल वीडियो विवाद ने तूल पकड़ी थी. इसे लेकर ऑनलाइन काफी ज्यादा बहस हुई थी. अब एक बार फिर से ऐसा ही ट्रेंड वापस आ गया है, जिसने फिर से एक नई चिंता पैदा कर दी है. इस बार 40 मिनट का वायरल वीडियो काफी तेजी से ट्रेंड हो रहा है. इस क्लिप ने यूजर्स के बीच कन्फ्यूजन, जिज्ञासा और डर पैदा कर दिया है. खासतौर से भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में, जहां पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
19 मिनट के वायरल वीडियो की तरह इस वीडियो को भी लोग इसकी सच्चाई और सोर्स जाने बिना तेजी से शेयर और सर्च कर रहे हैं. इससे लोगों की डिजिटल प्राइवेसी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि बिना किसी कंटेंट को वेरिफाई किए उस पर विश्वास कर लेने की आदत लोगों को बुरी तरह हावी हो गई है.
आखिर क्या है 40 मिनट का वायरल वीडियो विवाद?
इस 40 मिनट के वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर ध्यान खींचा है. इसे लेकर अटकलें भी काफी तेज हो गई हैं. कई लोगों ने यह मान लिया है कि यह वीडियो असली है. उन्होंने यह भी समझना या जानना जरूरी नहीं समझा कि किसी विश्वसनीय सोर्स ने इसके अस्तित्व या कंटेंट की पुष्टि नहीं की है. इस वीडियो का सोर्स क्या है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है. इस वीडियो के छोटे-छोटे क्लिप भी काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे कंफ्यूजन और भी ज्यादा बढ़ गई है.
Also Read
प्राइवेसी और साइबर सुरक्षा संबंधी चिंताएं:
इस लेकर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि इस तरह के वायरल कीवर्ड या वीडियो यूजर्स को काफी आकर्षित करते हैं. इस तरह के मैसेज लोगों को अविश्वसनीय वेबसाइटों और संदिग्ध लिंक पर रीडायरेक्ट कर देते हैं. इस तरह की वेबसाइट से पर्सनल डाटा, डिवाइस सुरक्षा या ऑनलाइन अकाउंट से समझौता हो सकता है.
इस विवाद ने प्राइवेसी उल्लंघन के बारे में एक बार फिर से बहस शुरू कर दी है. इस मैसेज को देख कई लोग MMS लीक के बढ़ते ट्रेंड के बारे में बात कर रहे हैं. पहले भी ऐसे ही कंटेंट देखे जा चुके हैं, जो एआई जनरेटेड होते हैं और जिन्हें डीपफेक की कैटेगरी में रखा गया है, जिससे लोगों को काफी ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी है.
विशेषज्ञों ने दी चेतावनी:
विशेषज्ञों इस वीडियो को लेकर चेतावनी दे रहे हैं कि बिना किसी भी सोर्स या विश्वसनियता को वेरिफाई किए आपत्तिजनक कंटेंट को शेयर करने या एक्सेस करने से जोखिम हो सकता है. बिना जाने-पहचाने किसी भी वीडियो पर यकीन न करें. साथ ही किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें.