भारत में बंद होने जा रहा है WhatsApp! आखिर क्यों META ने लिया इतना बड़ा फैसला
WhatsApp Shutdown in India: आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि WhatsApp और Meta ने भारत में अपनी सर्विसेज बंद करने के प्लान के बारे में जानकारी नहीं दी है. इससे पहले, WhatsApp ने संकेत दिया था कि अगर उसे एन्क्रिप्शन तोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है, तो वह भारत में अपना ऑपरेशन बंद कर देगा. कंपनी का यह मानना है कि यह यूजर्स की प्राइवेसी का उल्लंघन है.
WhatsApp Shutdown in India: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp भारत में अपना ऑपरेशन बंद कर सकता है. इस तरह की चर्चा इस साल की शुरुआत से ही चलती आ रही हैं. WhatsApp ने कहा था कि अगर उसे मैसेज एनक्रिप्शन को तोड़ने के लिए कहा गया तो वह अपनी सर्विसेज भारत में बंद कर देगा. इसे लेकर कुछ ही समय पहले कांग्रेस सदस्य विवेक तन्खा ने सवाल किया था कि क्या WhatsApp भारत में अपनी सर्विसेज बंद करने का प्लान कर रहा है क्योंकि सरकार ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 के सेक्शन 69ए के तहत यूजर्स डिटेल्स शेयर करने के निर्देश दिए हैं?
इस सवाल का जवाब देते हुए आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि WhatsApp और इसकी पेरेंट कंपनी Meta ने भारत में अपनी सर्विसेज को बंद करने का प्लान सरकार के साथ शेयर नहीं किया है. इसका जवाब देते हुए वैष्णव ने कहा, "इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने बताया है कि WhatsApp या Meta ने सरकार को ऐसे किसी भी प्लान के बारे में नहीं बताया है.
नेशनल सिक्योरिटी और पब्लिक ऑर्डर सुनिश्चित करना है उद्देश्य:
वैष्णव ने साफ किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संबंधित केंद्र सरकार के निर्देश नेशनल सिक्योरिटी और पब्लिक ऑर्डर को सुनिश्चित करने के लिए जारी किए गए थे. ये दिशा-निर्देश भारत की संप्रभुता और सिक्योरिटी की रक्षा करने और अन्य देशों के साथ दोस्ताना संबंध बनाए रखने के लिए जारी किए गए थे. इन निर्देशों का उद्देश्य ऐसी किसी भी एक्टिविटी को रोकना भी है जो क्राइम को भड़का सकती है या पब्लिक ऑर्डर को बाधित कर सकती है.
बता दें कि इस साल की शुरुआत में, WhatsApp तब काफी चर्चाओं में रहा था जब उसने दिल्ली हाई कोर्ट को चेतावनी दी थी कि अगर उसे अपने मैसेज एन्क्रिशन को तोड़ने के लिए मजबूर किया जाएगा तो वह भारत में अपना ऑपरेशन बंद कर देगा. WhatsApp की एन्क्रिप्शन टेक्नोलॉजी यह सुनिश्चित करती है कि यूजर्स के मैसेजेज कोई भी न पढ़ पाए.