T20 World Cup 2026

आ रहा है प्रोफेशनल फोटोग्राफर, Vivo X100 सीरीज आज भारत में होगी लॉन्च, कैमरा होगा बेहद शानदार

Vivo X100 सीरीज को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा. इस सीरीज को Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है. 

Shilpa Srivastava

आज भारतीय मार्केट में Vivo X100 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा. यह कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है. इस सीरीज को नवंबर 2023 में चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. यह Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है. इसमें IP68 वॉटर और डस्ट रेस्सिटेंट है. इस सीरीज में क्या कुछ दिया जा सकता है, चलिए जानते हैं. 

Vivo X100 सीरीज लॉन्च की लाइवस्ट्रीमिंग:
Vivo X100 सीरीज की लाइवस्ट्रीमिंग कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल्स और यूट्यूब पर देखी जा सकेगी। नीचे देखें लिंक


Vivo X100 सीरीज के संभावित फीचर्स:
Vivo X100 में मीडियाटेक डायमेंसिटी 9300 चिपसेट दिया जा सकता है. यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर जितना ही दमदार है. इसमें FunTouchOS 14 पर आधारित एंड्रॉइड 14 दिया जा सकता है. इसमें 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा. इसकी पीक ब्राइटनेक 3000 निट्स होगी. 

Vivo X100 में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोपरेज दी जा सकती है. इसके टॉप वेरिएंट में 512 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है. फोन में सर्कुलर कैमरा आईलैंड मौजूद होगा. इसका पहला सेंसर 50MP Sony IMX920 होगा. यह OIS के साथ आ सकता है. इसमें 64MP Zeiss-ट्यून्ड टेलिफोटो लेंस दिया जा सकता है जिससे मैक्रो शॉट्स लिए जा सकते हैं. वहीं, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है. 

यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग दी जाने की उम्मीद है. चीन में इसकी कीमत CNY 4,999 यानी करीब 63,000 रुपये से शुरू होती है. भारत में इसकी कीमत लगभग इतनी हो सकती है. 

Pro वेरिएंट की बात करें तो Vivo X100 Pro में मीडियाटेक डायमेंसिटी 9300 चिपसेट दिया जा सकता है. इसमें FunTouchOS 14 पर आधारित एंड्रॉइड 14 दिया जा सकता है. इसमें 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. यह फोन 5400mAh की बैटरी के साथ आ सकता है जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग दी जाने की उम्मीद है. 

Vivo X100 Pro में Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. इसमें 1-इंच Sony IMX989 सेंसर दिया जा सकता है. इसमें 50MP टेलिफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है. इसमें 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है. इसे 89,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा सकता है.