इस तरह ₹11999 में खरीदें Vivo V70 Elite 5G, ओरिजिनल कीमत ₹59,999

Vivo V70 Elite 5G को अमेजन से काफी कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है. इस फोन को सभी ऑफर्स के साथ 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. 

Amazon
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: अगर आप एक नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो एकदम सही जगह आ पहुंचे हैं. यहां हम आपको हाल ही में लॉन्च हुए एक फोन पर मिल रहे ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं. Vivo V70 Elite 5G को कुछ ही दिन पहले लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 55000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच में है. इसके साथ बैंक ऑफर्स समेत EMI और एक्सचेंज ऑफर दिए जा रहे हैं. अगर आप इस फोन को खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यहां देखें इस पर मिल रहे बेस्ट ऑफर्स की डिटेल्स.

Vivo V70 Elite 5G की कीमत और ऑफर्स: इसकी कीमत 59,999 रुपये है. इसे 5% डिस्काउंट के साथ 56,999 रुपये है. यह इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत है. अगर आप चाहें तो इस पर EMI ऑफर्स भी दिया जा रहा है, जिसका लाभ आप उठा सकते हैं. हर महीने 2004 रुपये की EMI देकर भी इसे घर लाया जा सकता है. 

एक्सचेंज ऑफर बैंक डिस्काउंट की डिटेल्स: 

इसके साथ आईसीआईसीआई बैंक कार्ड के साथ 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. पुराना फोन भी एक्सचेंज कर डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है. पुराने फोन की स्थिति के अनुसार 42,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल जाएगा. बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ इसे 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. 

Vivo V70 Elite 5G के फीचर्स: 

इस फोन में 6.59 इंच (2750 × 1260 पिक्सल) 1.5K फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. इसके साथ ही पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स है. यह फोन ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर से लैस है. यह 4nm मोबाइल प्लेटफॉर्म एड्रेनो 735 GPU के साथ आता है. फोन में 8GB / 12GB / 16GB रैम दी गई है. इसके साथ ही 256GB / 512GB स्टोरेज दी गई है. यह फोन एंड्रॉइड 16 OriginOS 6 पर काम करात है. 

कैमरा और बैटरी: 

फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 50MP मेन कैमरा मौजूद है. इसके साथ ही 8MP 115° अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है. इसके अलावा 50MP 1/1.95″ IMX882 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. फोन में 50MP 92° ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है. डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 + IP69 दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए USB टाइप-C ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर्स, हाई-रेस ऑडियो दिया गया है. फोन में 6500mAh बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है.