X को 'XXX' बनाने की तैयारी में एलन मस्क, क्या भारत में बैन हो जाएगा Twitter?
एलन मस्क की कंपनी ने सोमवार को ऐलान किया कि अब X पर पोर्नोग्राफिक या एडल्ट या हिंसक कंटेट शेयर करने की इजाजत होगी. एक रिसर्च के मुताबिक, युवा X पर सबसे ज्यादा एडल्ट कंटेंट देख रहे हैं.
एलन मस्क ने X पर पोर्नोग्राफिक या एडल्ट कंटेट अपलोड करने की इजाजत देकर सनसनी फैला दी है. कंपनी ने सोमवार को ऐलान किया कि अब X पर पोर्नोग्राफिक या एडल्ट या हिंसक कंटेट शेयर करने की इजाजत होगी हालांकि वो लोग इस कंटेट को नहीं देख पाएंगे जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है या जो लोग इस कंटेट को देखने का विकल्प नहीं चुनते.
एडल्ट कंटेंट अपलोड करने से पहले क्या करना होगा
एक्स की नई पॉलिसी के मुताबिक, अगर कोई यूजर सेक्स कंटेंट अपलोड करना चाहता है तो एक्स उससे अपनी सेटिंग्स में कुछ बदलाव करने को कहेगा. किसी भी एडल्ट कंटेंट को अपलोड करने के साथ यूजर को एक चेतावनी भी जारी करनी होगी जिसमें उसे बताना होगा कि यह वीडियो या फोटो आपत्तिजनक हो सकती है. वहीं 18 साल से कम उम्र के यूजर्स या जिन यूजर्स ने अपनी प्रोफाइल में अपनी जन्मतिथि अपलोड नहीं की है वे लोग इस कंटेंट को नहीं देख पाएंगे. हिंसक कंटेंट पोस्ट करने से पहले भी यही काम करना होगा.
X पर सबसे ज्यादा सेक्स कंटेंट देख रहे युवा
आपको जानकर हैरानी होगी कि युवा किसी एडल्ट वेबसाइट से ज्यादा एक्स पर पोर्नोग्राफिक कंटेंट देख रहे हैं. ब्रिटेन में बच्चों के उच्चायुक्त द्वारा जनवरी 2023 में की गई रिसर्च के मुताबिक, 16 से 18 साल की उम्र के 41 प्रतिशत युवा एक्स पर एडल्ट कंटेंट देख रहे हैं जबकि 37% युवा सीधे एडल्ट साइट पर जाकर पोर्नोग्राफिक कंटेट देख रहे हैं.
क्या X पर पहले एडल्ट कंटेंट पोस्ट करना बैन था
बता दें कि X जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था, पर एडल्ट कंटेंट शेयर करने की हमेशा से ही आजादी रही है. OnlyFans जैसी सब्सक्रिप्शन सर्विस का उपयोग करने वाले सेक्स वर्कर्स सालों से अपने काम को बढ़ावा देने के लिए एक्स का उपयोग कर रहे हैं.
भारत में क्या होगा इसका असर
एक्स द्वारा एडल्ट कंटेट शेयर करने की मंजूरी देने के बाद अब सवाल ये उठता है कि क्या X भारत में बैन हो जाएगा, ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में पॉर्न वेबसाइट्स बैन हैं.