WhatsApp अकाउंट को लॉग-इन करने में आ रही है दिक्कत? फटाफट करें काम
WhatsApp Grievance Officer: अगर आपके व्हाट्सऐप अकाउंट में लॉग-इन नहीं हो रहा है तो आप इस परेशानी का हल दो तरह से कर सकते हैं, चलिए जानते हैं इनके बारे में.
WhatsApp Grievance Officer: WhatsApp का इस्तेमाल भारत भर में किया जाता है. वैसे तो यह ऐप काफी सुविधाजनक है. लेकिन कई बार इस ऐप में लॉग-इन करने में परेशानी आने लगती है. अगर आपको लॉग-इन करने में परेशानी हो रही है तो यहां हम इस परेशानी से निजात पाने का तरीका बता रहे हैं. लॉग-इन न कर पाने का एक बड़ा कारण होता है कि आपके अकाउंट को गलत तरीके से सस्पेंड किया गया है.
अगर ऐसा हुआ है तो आप दो तरह से इस समस्या को ठीक कर सकते हैं. या तो आप ऐप के जरिए सीधे WhatsApp Support से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं या भारत में शिकायत अधिकारी से संपर्क करें. भारत में यूजर्स के लिए, शिकायत अधिकारी से संपर्क करने का ऑप्शन दिया गया है. अगर यूजर्स को लगता है कि उनके अकाउंट को गलत तरह से सस्पेंड किया गया है तो निम्न तरीकों की मदद लें.
WhatsApp Support से कॉन्टैक्ट कैसे करें:
-
सबसे पहले More Options पर टैप करें. फिर Settings में से Chatlist सेलेक्ट करें.
-
इसके बाद Help पर टैप कर Contact Us पर टैप करें.
-
WhatsApp का कहना है कि अगर ऐप के जरिए कॉन्टैक्ट किया जाए, तो यह यूजर्स की बेहतर सहायता कर सकता है.
WhatsApp के जरिए ऐप ग्रीविएंस ऑफिसर से भी कॉन्टैक्ट किया जा सकता है. कंपनी इसका भी तरीका देती है.
ग्रीविएंस ऑफिस से कॉन्टैक्ट करने के लिए, यूजर्स को शिकायत के साथ एक कॉन्टैक्ट फॉर्म भरना होगा. इलेक्ट्रॉनिक साइन के साथ साइन करना होगा. अगर आप किसी स्पेसिफिक अकाउंट के बारे में WhatsApp से कॉन्टैक्ट कर रहे हैं, तो आपको अकाउंट का नंबर पूरा लिखना होगा जिसमें कंट्री कोड भी डालना होगा.
आप ग्रीविएंस ऑफिसर के पास कौन-सी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं?
यूजर्स कई कारणों से ग्रीविएंस ऑफिसर से कनेक्ट कर सकते हैं जिसमें मॉर्फ्ड, पोर्नोग्राफिक, अश्लील, हैकिंगल आदि जैसी परेशानियां शामिल हैं.