मात्र 5999 रुपये में लॉन्च हुआ Tecno Pop 8, मिलेगा एप्पल के डायनेमिक आईलैंड जैसा फीचर
Tecno Pop 8 भारतीय मार्केट में लॉन्च हो चुका है. इस फोन को बेहद ही कम कीमत में लॉन्च किया गया है. फोन की कीमत मात्र 5,999 रुपये है.
Tecno Pop 8 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन में ऑक्टा-कोर यूनिसोक चिपसेट और 10W वायर्ड चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है. इसके साथ ही ड्यूल फ्लैश यूनिट दी गई है. फोन को एक ही वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है. फोन की कीमत से लेकर फीचर्स और उपलब्धता तक यहां जानें हर डिटेल.
Tecno Pop 8 की कीमत और उपलब्धता:
इसे ग्रेविटी ब्लैक और मिस्ट्री व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा. इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये है. इसे 9 जनवरी दोपहर 12 बजे से अमेजन पर उपलब्ध कराया जाएगा. कंपनी ने कहा कि फोन सीमित अवधि के लिए 5,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
Tecno Pop 8 के फीचर्स:
Tecno Pop 8 के भारतीय वेरिएंट में 6.56 इंच HD+ (1612 x 720 पिक्सल) डॉट-इन डिस्प्ले दिया गया है.ल इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है. इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है. फोन डायनामिक पोर्ट फीचर के साथ आता है, जो कि एप्पल के डायनामिक आइलैंड की तरह है. इसमें क्विक नोटिफिकेशन मिलती हैं. इसका फ्रंट पैनल पांडा ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है.
यह फोन Unisoc T606 SoC से लैस है. इसमें 4GB LPDDR4x रैम और 64GB UFS2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है. रैम को अतिरिक्त 4GB से 8GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. यह फोन एंड्रॉइड 13 गो एडिशन-आधारित HiOS 13 के साथ आता है.
Tecno Pop 8 में ड्यूल एलईडी फ्लैश यूनिट के साथ 12 मेगापिक्सल एआई-असिस्टेड ड्यूल रियर कैमरा सिस्टम है. इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल सेंसर से लैस है. साथ ही इसमें ड्यूल एलईडी माइक्रो स्लिट फ्लैशलाइट भी दी है. फोन में डीटीएस-डेडिकेटेड स्टीरियो स्पीकर हैं.
Tecno ने Pop 8 में 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है. यह फोन ड्यूल नैनो सिम सपोर्ट के साथ आती है. इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी भी दी गई है. फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है. यह स्प्लैश रेस्सिटेंट के लिए IPX2 रेटिंग के साथ भी आता है.