US Israel Iran War

Smartphone Prices 2025: आम जनता की कटेगी जेब, जल्द महंगे हो जाएंगे आपके फेवरेट स्मार्टफोन्स!

Smartphone Prices 2025: स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ सकती हैं जिसके कई कारण हैं. काउंटरप्वाइंट रिसर्च के अनुसार, 2024 में स्मार्टफोन की औसत कीमत 3% और 2025 में 5% बढ़ने का अनुमान है, जो प्रीमियम स्मार्टफोन की मांग से जुड़ा है.

Freepik
India Daily Live

Smartphone Prices 2025: स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, और इसके पीछे कई कारण हैं. इनमें सबसे बड़ा कारणों में में एडवांस कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत, 5जी टेक्नोलॉजी की शुरुआत और जेनरेटिव एआई जैसे नए और एडवांस फीचर्स का इंटीग्रेशन शामिल है. काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल स्मार्टफोन की औसत कीमत (ASP) 2024 में 3% और 2025 में 5% बढ़ने का अनुमान है. यह बढ़ोतरी प्रीमियम स्मार्टफोन की बढ़ती मांग के कारण है, जो दमदार प्रोसेसर और एडवांस AI क्षमता के साथ आते हैं.

जेनरेटिव AI (GenAI) स्मार्टफोन को प्रीमियम बनाने में काफी अहम भूमिका निभा रहा है. जैसे-जैसे ग्राहक AI-ऑपरेटेड फीचर्स में रुचि दिखा रहे हैं, स्मार्टफोन निर्माता SoCs (सिस्टम ऑन चिप्स) डेवलप करने में भारी निवेश कर रहे हैं, जिनमें बेहतर सीपीयू, एनपीयू (न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट), और जीपीयू (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट) क्षमताएं होती हैं. इस तरह की परफॉर्मेंस के लिए ज्यादा लागत लगती है. रिपोर्ट में कहा गया है, "जैसे-जैसे हम AI स्मार्टफोन युग में एंट्री करते हैं, GenAI फीचर्स का इंटीग्रेशन इस बढ़तोरी को और बढ़ाता रहेगा."

नए मैन्यूफैक्चरर प्रोसस जैसे 4nm और 3nm चिप्स भी कंपोनेंट्स की कीमतों को बढ़ा रहे हैं. इसके रिसर्च और डेवलप में काफी ज्यादा निवेश करना पड़ता है. सॉफ्टवेयर और AI एल्गोरिदम का डेवलपमेंट भी कॉस्ट को बढ़ा रहा है. जैसे-जैसे स्मार्टफोन और ज्यादा स्मार्ट हो रहे हैं, कंपनियों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और ऑप्टिमाइजेशन में ज्यादा रिसोर्सेज लगाने पड़ रहे हैं.

यूजर्स की बढ़ेगी चिंता: 

फोन की बढ़ती कीमत यूजर्स के लिए चिंता का कारण बन सकती है लेकिन इसके कई फायदे भी हैं. कीमत ज्यादा जरूर है लेकिन इनमें कई ऐसे फीचर्स भी होते हैं जो कमाल की परफॉर्मेंस देते हैं जिसमें बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस और स्मार्ट वर्चुअल असिस्टेंट शआमिल हैं. इसलिए, भले ही स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ रही हों, लेकिन ये एडवांस और नई टेक्नोलॉजी से लैस हैं.