सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये धांसू स्मार्टफोन, iPhone 18 से Xiaomi 18 Fold तक कई लिस्ट में शामिल
Smartphone Launches in September 2026: सितंबर 2026 स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए काफी खास रहने वाला है. इस महीने Apple, Vivo, Poco, Infinix, Redmi, iQOO और Xiaomi जैसी बड़ी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में हैं.
Smartphone Launches in September 2026: सितंबर 2026 स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए काफी खास रहने वाला है. इस महीने Apple, Vivo, Poco, Infinix, Redmi, iQOO और Xiaomi जैसी बड़ी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में हैं. इनमें कुछ फोन भारत में लॉन्च होने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कुछ मॉडल चीन या ग्लोबल मार्केट में पेश किए जाएंगे.
अगर आप नया फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सितंबर का महीना आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता है. इस महीने प्रीमियम फ्लैगशिप से लेकर मिड-रेंज और फोल्डेबल फोन तक कई नए विकल्प देखने को मिल सकते हैं.
Vivo T5 5G:
लॉन्च: 2 सितंबर
सितंबर की शुरुआत Vivo T5 5G से होने वाली है. कंपनी के मुताबिक यह फोन 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा. इसमें 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है. इसमें 7050mAh की बैटरी दी जा सकती है. फोन में 50MP OIS मुख्य कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है. इसके साथ ही 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज दी जा सकती है. वहीं, 44W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. इसे रॉयल ब्रॉन्ज और सिल्वर ग्रीन कलर में पेश किया जा सकता है.
Also Read
Infinix Hot 70 Pro 5G+:
लॉन्च: 4 सितंबर
Vivo के बाद Infinix Hot 70 Pro 5G+ भारत में 4 सितंबर को दस्तक देगा. कंपनी इसे दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी और फोन Flipkart तथा Infinix India के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसमें में 6.76 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है. फोन के पीछे एक अलग तरह का इंटरैक्टिव एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब डिजाइन देखने को मिल सकता है. इसमें 6GB या 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है. इसमें 256GB स्टोरेज भी मिल सकती है. इसमें 5600mAh से 6000mAh के बीच बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है.
Poco F9 Pro और F9 Ultra भी होंगे पेश
लॉन्च: डेट कंफर्म नहीं
Poco 1 सितंबर को ग्लोबल मार्केट में Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra लॉन्च करने की तैयारी में है. हालांकि, भारत में इन दोनों फोन की लॉन्च डेट अभी स्पष्ट नहीं है. दोनों स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. फोन में 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज दिया जा सकता है. Poco F9 Pro में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले और 185Hz तक रिफ्रेश रेट मिल सकता है. वहीं, F9 Ultra में करीब 6.85 से 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. F9 Pro में करीब 6330mAh और F9 Ultra में 8050mAh बैटरी मिलने की चर्चा है. दोनों में 100W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है.
iPhone 18 Pro और Pro Max:
लॉन्च: 9 सितंबर
सितंबर का सबसे बड़ा स्मार्टफोन लॉन्च Apple की तरफ से हो सकता है. कंपनी 9 सितंबर के आसपास अपने नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश कर सकती है. इन दोनों फोन में नया A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है. कैमरे में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, मेन कैमरे में वेरिएबल अपर्चर तकनीक और टेलीफोटो कैमरे में सुधार किया जा सकता है. फ्रंट कैमरा 24MP का हो सकता है और डायनेमिक आईलैंड का साइज भी छोटा होने की उम्मीद है. Pro Max में 5500mAh तक की बैटरी मिलने की संभावना बताई जा रही है. भारत में इनकी बिक्री 18 सितंबर के आसपास शुरू होने की उम्मीद है.
पहला फोल्डेबल iPhone भी दे सकता है दस्तक:
Apple के सितंबर इवेंट में सबसे बड़ा सरप्राइज iPhone Ultra हो सकता है. इसे कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone बताया जा रहा है. हालांकि, इसके फीचर्स को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि इसे iPhone 18 Pro और Pro Max के साथ पेश किया जा सकता है. नए iPhones के साथ Apple का नया iOS 27 भी जारी हो सकता है.
Redmi Note 17 Pro और Pro Max:
लॉन्च: 15 सितंबर*
Redmi भी सितंबर में अपने नए Redmi Note 17 Pro और Note 17 Pro Max को भारत में लॉन्च कर सकता है. इनकी संभावित लॉन्च तारीख 15 सितंबर बताई जा रही है. Redmi Note 17 Pro में स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 प्रोसेसर, 6.83 इंच का 1.5K 120Hz एमोलेड डिस्प्ले और 9000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है. फोन में 67W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है. वहीं, Note 17 Pro Max में स्नैपड्रैगन 6 Gen 5 प्रोसेसर, 6.83 इंच का 120Hz एमोलेड डिस्प्ले और 10000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है. इसमें 100W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है.
iQOO 16:
लॉन्च: डेट कंफर्म नहीं
iQOO 16 को सितंबर में चीन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. इसकी निश्चित तारीख अभी सामने नहीं आई है. फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो प्रोसेसर और करीब 6.85 से 6.89 इंच का 2K LTPO एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है. रिफ्रेश रेट 165Hz से 185Hz तक हो सकता है. कैमरा सेटअप में तीन 50MP रियर कैमरे शामिल किए जा सकते हैं. इनमें एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी हो सकता है. फोन में 7500mAh से 8500mAh की बैटरी और 100W से ज्यादा फास्ट चार्जिंग मिलने की चर्चा है.
Vivo X500 Series:
लॉन्च: डेट कंफर्म नहीं
Vivo सितंबर में चीन में X500, X500 Pro और X500 Pro Max पेश करने की तैयारी में है. कंपनी ने इस सीरीज के सितंबर लॉन्च की पुष्टि की है. इन सभी फोन में Zeiss ट्यून किए गए कैमरे मिलने की उम्मीद है. Pro और Pro Max मॉडल में बेहतर पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, ऑटोफोकस और सब्जेक्ट ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. वहीं, X500 Pro Max में 200MP Zeiss APO सुपर टेलीफोटो कैमरा मिलने की बात कही जा रही है. वहीं, X500 Pro में 64MP Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है. इस सीरीज में 4K वीडियो को 240fps तक रिकॉर्ड करने और 4K HDR वीडियो को 120fps तक सपोर्ट करने जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं. भारत में इस सीरीज के नवंबर या दिसंबर से पहले आने की उम्मीद कम है.
Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Fold:
लॉन्च: डेट कंफर्म नहीं
Xiaomi भी चीन में अपने नए फ्लैगशिप फोन पेश कर सकता है. Xiaomi 18 Pro सीरीज को सितंबर के आखिर में लॉन्च किए जाने की पुष्टि कंपनी के सीईओ ली जून ने की है. इन फोन में क्वालकॉम का नया स्नैपड्रैनग 8 एलीट जेन 6 प्रो प्रोसेसर मिलने की संभावना है. फोन में 100W वायर्ड चार्जिंग और UWB सपोर्ट भी दिया जा सकता है. इसके अलावा Xiaomi 18 Fold फोल्डेबल फोन भी सितंबर में चीन में लॉन्च हो सकता है. इसे Xiaomi Pad 9 Pro Max के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है.