menu-icon
India Daily

धधकती धूप में Reels बनाना पड़ेगा महंगा, फोन बन जाएगा Live Bomb!

Smartphone Blast Safety Tips: स्मार्टफोन भी इस गर्मी से दुखी हो गए हैं. गर्मी इतनी ज्यादा हो गई है कि फोन में ब्लास्ट होने की घटनाएं सामने आ रही हैं. इससे कैसे बचना है, ये हम आपको यहां बता रहे हैं. 

India Daily Live
धधकती धूप में Reels बनाना पड़ेगा महंगा, फोन बन जाएगा Live Bomb!
Courtesy: Freepik

Smartphone Blast Safety Tips: गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि लोगों का ही बुरा हाल हो गया है. इस गर्मी को कोई भी नहीं झेल पा रहा है. डिवाइसेज का भी बुरा हाल हो चुका है. अगर स्मार्टफोन की बात करें तो इस मौसम में फोन हीट होने की परेशानी आ रही है और अगर आपने जरा भी गलती की तो आपको फोन से हाथ धोना पड़ सकता है. कई लोग रील्स के चक्कर में कड़ी धूप में फोन लेकर घूम रहे हैं जिससे उनके फोन में ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है. 

इन सब के बीच यह जानना जरूरी है कि भयंकर गर्मी में आपका फोन को बाहर ले जाना खतरनाक साबित हो सकता है. यह कहना गलत नहीं होगा कि इतनी गर्मी में फोन में बलास्ट होने का खतरा बन रहता है. चलिए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है. 

धूप में फोन हो जाता है हीट:

धूप में हमारी ही हालत खराब है और यह गर्मी हमारे फोन के लिए भी भारी पड़ सकती है. फोन को ज्यादा देर तक धूप में इस्तेमाल करने से यह गर्म हो जाता है और इससे फोन हाथों में ही फट सकता है. अगर धूप में फोन को लगातार इस्तेमाल किया जाए तो यह फोन के लिए खतरनाक साबित होता है. 

इस दौरान फोन ओवरहीट इसलिए करने लगता है क्योंकि हम लगातार ही फोन का इस्तेमाल कर रहे होते हैं और उसे आराम नहीं मिल पाता है जिससे फोन का टैम्प्रेचर बढ़ने लगता है. इसके साथ धूप मिल जाती है तो फोन का ओवरहीट होना तय रहता है. आसे में आपको गर्मी के मौसम में फोन संभालकर चलाना चाहिए. 

गर्मी के मौसम में फोन का रखें ख्याल: 

  • अगर फोन ज्यादा गर्म होने लगे तो उसे स्विच ऑफ कर दें. इससे फोन नॉर्मल टैम्प्रेचर पर आ जाएगा. 

  • मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर वीडियो गेम न खेलें. इससे फोन ओवरहीट हो जाता है और फिर ब्लास्ट होने का खतरा रहता है. 

  • जब भी कार ड्राइव करें तो डैशबोर्ड पर फोन न रखें. इससे फोन पर सीधी धूप पड़ती है. 

  • कार चलाते समय फोन को एसी के सामने रखें. 

  • ओरिजिनल चार्जर से ही फोन को चार्ज करें.