2 लाख का जुर्माना, जेल की हवा, कानूनी कार्रवाई…! ज्यादा सिम रखने के चक्कर में झेलना पड़ेगा काफी कुछ
SIM Card Limit: कई सिम कार्ड रखने के कई नुकसान हैं. अगर कोई व्यक्ति लिमिट से ज्यादा सिम रखता है तो उसे कानूनी कार्रवाई समेत कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. धोखाधड़ी और सिम दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त नियम जारी किए गए हैं. तो चलिए जानते हैं इन नियमों के बारे में.
SIM Card Limit: आज के डिजिटल युग में, कई सिम कार्ड रखना एक आम बात हो गई है. हालांकि, बहुत से लोग इस बात से अनजान हैं कि उनके नाम पर एक साथ कितने सिम कार्ड उपलब्ध हैं. 2023 के टेलिकॉम अधिनियम में बताया गया है कि किसी व्यक्ति के पास मैक्सिमम कितने सिम कार्ड हो सकते हैं.
इन नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना या कारावास भी हो सकता है. हर क्षेत्र के हिसाब से इसके नियम अलग हैं कि किसी व्यक्ति के पास कितने सिम कार्ड हो सकते हैं. हर व्यक्ति के पास मैक्सिमम 9 सिम कार्ड हो सकते हैं. हालांकि, जम्मू और कश्मीर, असम और नॉर्थईस्ट लाइसेंस सर्विस एरिया (LSA) जैसे कुछ क्षेत्रों में, यह सीमा घटाकर 6 कर दी गई है.
सिम कार्ड के नियमों का उल्लंघन करने की सजा:
अगर निर्धारित सीमा से ज्यादा सिम कार्ड रखता है तो पहली बार उल्लंघन करने पर 50,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है. इसके बाद अगर यही गलती दोहराई जाती है तो जुर्माना 2 लाख रुपये तक बढ़ सकता है. हालांकि, अतिरिक्त नंबरों को डिस्कनेक्ट करने के बाद सिम कार्ड को लेकर कोई जुर्माना या जेल जाने का प्रावधान नहीं है. इन अपराधों के परिणामस्वरूप तीन साल तक की कैद, 50 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है.
सिम कार्ड के दुरुपयोग की पहचान करें:
टेलिकॉम ऑपरेटर यह चेक करता है कि एक व्यक्ति के पास कितने सिम कार्ड होने चाहिए. अगर कोई व्यक्ति आपके नाम का इस्तेमाल कर सिम कार्ड लेता है तो उसे धोखाधड़ी मानी जाएगी. टेलिकॉम डिपार्टमेंट (DoT) लोगों को उनके नाम पर रजिस्टर्ड सिम कार्ड की संख्या को चेक करने में मदद मिलेगी.
सिम कार्ड वेरिफिकेशन:
जिन व्यक्तियों के पास ज्यादा सिम कार्ड है उनके लिए DoT रिवेरिफिकेशन जरूरी है. इस तरह के काम के लिए तीन ऑप्शन दिए गए हैं जिसमें पहला सरेंडर करना, दूसरा ट्रांसफर करना और तीसरा अतिरिक्त कनेक्शन काट देना शामिल है.
इस तरह चेक करें आपके नाम पर कितने सिम कार्ड का रजिस्टर्ड हैं:
-
सबसे पहले आपको https://tafcop.sancharsaathi.gov.in/telecomUser/ पर जाना होगा.
-
इसके बाद अपना मोबाइल नंबर एंटर करें.
-
फिर कैप्चा कोड डालें और फिर request OTP पर टैप करें.
-
इसके बाद आपके फोन पर OTP आएगा इसे एंटर करें और फिर Login पर क्लिक करें.
-
फिर आपको आपके नाम पर रजिस्ट्रड सिम कार्ड्स की जानकारी मिल जाएगी.
-
अब जो नंबर आपका नहीं है उसे यहां से रिपोर्ट भी कर सकते हैं.