भारत में कम हुई Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत!, जानें अब कितने में मिलेगा फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत को रिपोर्ट्स के अनुसार कम किया गया है. इसके साथ ही हम आपको यहां यह भी बता रहे हैं कि अमेजन और फ्लिपकार्ट पर इसे कितने में खरीदा जा सकेगा.
नई दिल्ली: अगर आप अपने लिए एक नया और फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और बजट भी अच्छा-खासा है, तो यहां हम आपको एक कमाल के ऑफर के बारे में बता रहे हैं. खबरों के अनुसार, Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बदलाव किया है. यह कीमत 20 मार्च से लागू भी हो गईं हैं. वैसे तो ऐसा होता ही है कि गैलेक्सी की नई सीरीज आते ही पुरानी डिवाइस की कीमत को कुछ कम कर दिया जाता है.
खबरों के अनुसार, Samsung Galaxy S25 Ultra के 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है. इसकी ओरिजिनल कीमत 1,41,999 रुपये है. फिलहाल 12 जीबी और 1 टीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कम हुई है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं दी गई है. बता दें कि यह एक संभावित जानकारी है, कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
अमेजन पर कितना सस्ता मिल रहा है Samsung Galaxy S25 Ultra:
अमेजन पर Samsung Galaxy S25 Ultra को 10,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा. इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये से कम होकर 1,19,999 रुपये हो गई है. इसे 9 महीने तक 13,333 रुपये की EMI देकर भी खरीदा जा सकेगा. इसके साथ ही पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 60,150 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है.
फ्लिपकार्ट पर कितना सस्ता मिल रहा है Samsung Galaxy S25 Ultra:
फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S25 Ultra को 21,081 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा. इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये से कम होकर 1,08,918 रुपये हो गई है. इसे 36 महीने तक 3,830 रुपये की EMI देकर भी खरीदा जा सकेगा. इसके साथ ही पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 51,100 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है. इसके साथ ही फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ 4,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है. वहीं, फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ 4,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है.