Samsung Galaxy S24 और Galaxy S24+ लॉन्च, कई AI फीचर्स से लैस

Galaxy S24 और Galaxy S24+ को लॉन्च कर दिया गया है। इनमें कई नए AI स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। चलिए जानते हैं इनकी कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स।

Shilpa Srivastava

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने अपनी नई Galaxy S24 सीरीज भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दी गई है. इस सीरीज के तहत Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra को लॉन्च किया गया है. ये तीनों कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन हैं जो कई नए AI स्मार्ट फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं जिनमें लाइव ट्रांसलेट, नोट अस्सिट और सर्कल टू सर्च जैसे फीचर्स शामिल हैं. 

यहां हम आपको Galaxy S24, Galaxy S24+ के बारे में बता रहे हैं चलिए जानते हैं इनकी कीमत, फीचर्स और उपलब्धता की डिटेल्स.

Galaxy S24 और Galaxy S24+ की कीमत:
Samsung Galaxy S24 की बात करें तो इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $799 यानी करीब 65,500 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $849 यानी करीब 70,600 रुपये है. 

Samsung Galaxy S24+ की बात करें तो इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $999 यानी करीब 81,000 रुपये है. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $1,119 यानी करीब 93,100 रुपये है. 

इन दोनों फोन्स को एंबर येलो, कॉबैल्ट वॉयलट, मार्बल ग्रे और ऑनिक्स ब्लैक शेड्स में उपलब्ध कराया जाएगा. इन्हें 31 जनवरी से कुछ चुनिंदा मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इन्हें फिलहाल प्री-रिजर्व किया जा सकता है. 

Galaxy S24 और Galaxy S24+ के फीचर्स:
Galaxy S24 में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, जबकि Galaxy S24+ में 6.7 इंच का डिस्प्ले है. दोनों मॉडलों में 1Hz से 120Hz तक वैरिएबल रिफ्रेश रेट और विजन बूस्टर सपोर्ट के साथ डायनामिक AMOLED 2X स्क्रीन दी गई है. Galaxy S24 और Galaxy S24+ के भारतीय वेरिएंट में Exynos 2400 चिपसेट दिया गया है. स्टैंडर्ड वेरिएंट में 8 जीबी रैम और प्लस वेरिएंट में 12 जीबी रैम दी गई है. 

इन दोनों में ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. इसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.8 है. दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है. तीसरा 10 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर है. Galaxy S24 और Galaxy S24+ में 512 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. 

कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई डायरेक्ट और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं. Galaxy S24 में 4000mAh की बैटरी है जो 25W वायर्ड चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर को सपोर्ट करती है. वहीं, Galaxy S24+ में 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4900mAh की बैटरी, फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 है जो 15W चार्जिंग स्पीड और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के लिए वायरलेस पावरशेयर सपोर्ट करती है.