T20 World Cup 2026

आखिरी मौका! 40 हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीदें 69,999 रुपये वाला Galaxy S21 FE 5G

Samsung Galaxy S21 FE 5G को फ्लिपकार्ट सेल से आधी से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर कई बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में। 

Shilpa Srivastava

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर Month-End Mobile Fest का आखिरी दिन है. इस दौरान कई ऑफर्स दिए गए हैं जिनमें नो कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर और अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर दिए जाएंगे. इसके साथ ही कुछ बैंक कार्ड्स पर 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. यहां से Samsung Galaxy S21 FE 5G को आधे से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है. चलिए जानते हैं Samsung Galaxy S21 FE 5G की कीमत, ऑफर्स और फीचर्स के बारे में.

Samsung Galaxy S21 FE 5G की कीमत और ऑफर्स:
इस फोन की कीमत 69,999 रुपये है जिसे 57 फीसद डिस्काउंट के साथ 29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इस फोन पर 40,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है. अगर आपके पास Samsung Axis Bank Signature क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जाएगा. Samsung Axis Bank Infinite क्रेडिट कार्ड पर भी 10 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जाएगा. 

आप इसे No cost EMI पर भी खरीद सकते हैं जिसके लिए आपको हर महीने 5,000 रुपये देने होंगे. अगर आपके पास पुराना फोन है तो 28,750 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जाएगा. 

Samsung Galaxy S21 FE 5G के फीचर्स:
इस फोन में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है. यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 8 जीबी की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. इसके साथ ही 12MP + 12MP + 8MP (OIS) सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. वहीं, 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके साथ ही 4500mAh की बैटरी दी गई है. अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आज आखिरी दिन है इस ऑफर का.