लॉन्च से पहले Samsung Galaxy M17e 5G की कीमत हुई लीक, जानें कितने में होगा पेश
Samsung Galaxy M17e 5G को 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. इस फोन के लॉन्च से पहले इसकी कीमत लीक हो गई है, चलिए जानते हैं इसके बारे में.
नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung जल्द ही भारतीय मार्केट में एक नया फोन लॉन्च करने जा रही है. 17 मार्च को Samsung Galaxy M17e 5G लॉन्च किया जाएगा. इस फोन को लेकर एक नया लीक सामने आया है, जिसमें इसकी कीमत बताई गई है. बता दें कि कंपनी ने इस हैंडसेट के कई खास फीचर्स की पुष्टि पहले ही कर दी है.
खबरों के अनुसार, इस डिवाइस में एक बड़ी डिस्प्ले, मीडियाटेक डायमेंसिटी चिपसेट और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ-साथ AI-पावर्ड फीचर्स भी दिए गए होंगे. Samsung ने आधिकारिक लॉन्च से पहले फोन के कैमरा सेटअप और बैटरी क्षमता के बारे में भी जानकारी दी है.
Samsung Galaxy M17e 5G भारत में कीमत:
एक टिप्सटर के अनुसार, इस फोन की कीमत 13,999 रुपये हो सकती है. अभी यह साफ नहीं है कि यह हैंडसेट कई रैम और स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा या नहीं, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसके बारे में और जानकारी सामने आएगी.
इस फोन को 17 मार्च को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. इसे ब्लिट्स ब्लू और वाइब वॉयलेट कलर में खरीदा जा सकेगा. इस आने वाले Galaxy स्मार्टफोन के लिए अमेजन पर एक माइक्रोसाइट भी बनाई गई है. इससे यह पुष्टि होती है कि यह फोन अमेजन पर उपलब्ध कराया जाएगा.
Samsung Galaxy M17e 5G के संभावित फीचर्स:
इसमें 6.7 इंच की एचडी+ स्क्रीन होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा. यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर से लैस होगा. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित One UI 8 के साथ आएगा. इसमें Now Bar, Live Notifications, Google Gemini AI, और Circle to Search जैसे फीचर्स भी होंगे.
फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद होगा. इसका दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा. वहीं, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मौजूद होगा. फोन में 6000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसे लेकर यह कहा गया है कि यह 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम देगी. फोन में ग्लास फाइबर रीइन्फोर्स्ड पॉलीमर (GFRP) का बैक पैनल होगा. साथ ही धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग दी जाएगी.