Redmi A7 Pro 5G ने दी भारत में दस्तक, शुरुआती कीमत 11499 रुपये; जानें फीचर्स
Redmi A7 Pro 5G को भारत में 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है. चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स.
नई दिल्ली: Redmi A7 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9 इंच की एचडी प्लस एलसीडी स्क्रीन दी गई है. यह फोन ऑक्टा-कोर यूनिसॉक चिपसेट दिया गया है. यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित HyperOS 3 पर काम करता है. इसमें 32 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है. फोन में 6300mAh की बैटरी दी गई है.
Redmi A7 Pro 5G की कीमत: इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है. वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है. यह इसके ब्लैक, मिस्ट ब्लू और सनसेट ऑरेंज कलर ऑप्शन में कराया गया है. इसे 15 अप्रैल से फ्लिपकार्ट और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है.
Redmi A7 Pro 5G के फीचर्स:
यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित HyperOS 3 पर काम करता है. इसमें 6.9 इंच का एचडी प्लस एलसीडी स्क्रीन दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. इसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है. यह फोन 6nm ऑक्टा-कोर यूनिसॉक T8300 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें जेमिनी और गूगल के सर्किल टू सर्च जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP52 रेटिंग मिली है.
यह फोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है. इसका सेकेंडरी सेंसर अज्ञात है. फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. फोन में 6300 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके साथ ही, यह 7W की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं.