7900mAh बैटरी से लैस Redmi 17 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है. Redmi 17 5G को तीन कलर में खरीदा जा सकेगा. इसके साथ ही 7900 एमएएच बैटरी के साथ आता है.
नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है. Redmi 17 5G को तीन कलर में खरीदा जा सकेगा. इसके साथ ही 7900 एमएएच बैटरी के साथ आता है. फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 4 सीरीज चिपसेट मौजूद है. इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है.
Redmi 17 5G की कीमत और उपलब्धता:
Redmi 17 5G की कीमत की बात करें तो इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 39,999 रुपये में पेश किया गया है. वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है. हालांकि, कंपनी ने दोनों वेरिएंट की नेट इफेक्टिव कीमत क्रमशः 23,999 रुपये और ₹26,999 रुपये है. Redmi 17 5G को अमेजन और शाओमी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए 10 सितंबर से खरीदा जा सकेगा. इसे एब्सोल्यूट ब्लैक, एंडलेस ब्लू और इटरनल ऑरेंज में पेश किया गया है.
Redmi 17 5G के फीचर्स:
यह फोन ड्यूल सिम है. यहब कंपनी के लेटेस्ट हाइपरओएस 3 पर काम करता है. इसमें 6.9 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिाय गाय है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन और TÜV राइनलैंड लो ब्लू लाइट मौजूद है. यह फोन क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है. इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. यह हैंडसेट धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है.
Also Read
फोन में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है. इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है. इसके सेकेंडरी कैमरा की जानकारी नहीं दी है. सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है. फोन में 7900mAh की बैटरी है जो 45 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी जैसे ऑप्शन्स दिए गए हैं. इसके साथ ही साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉकिंग की सुविधा भी मौजूद है.