menu-icon
India Daily

7050mAh बैटरी से लैस है Vivo T5 5G, जानें क्या है कीमत

Vivo T5 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसे दो कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा. यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 7000 सीरीज चिपसेट से लैस है.

Shilpa Shrivastava
7050mAh बैटरी से लैस है Vivo T5 5G, जानें क्या है कीमत
Courtesy: Vivo

नई दिल्ली: Vivo T5 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसे दो कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा. यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 7000 सीरीज चिपसेट से लैस है. इसके साथ ही 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है. फोन में 7050mAh की बैटरी भी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 22 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग दे सकती है. इसके साथ ही ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है. 

Vivo T5 5G की कीमत और उपलब्धता:

भारत में Vivo T5 5G की कीमत बेस वेरिएंट 34,999 रुपये है. यह इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है. इस फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है. इसके टॉप-एंड 12 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है . एक्सिस, एसबीआई और एचडीएफसी कार्ड के साथ 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है.

Vivo T5 5G के स्पेसिफिकेशन्स:

यह ड्यूल सिम हैंडसेट है. यह ओरिजिनओएस 6 पर काम करता है. यह एंड्रॉइड 16 पर काम करता है. इसमें 6.83 इंच का 1.5K (1260 x 2800 पिक्सल) 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट है. कंपनी का दावा है कि यह हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है. यह फोन 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट के साथ आता है. फोन में मीडियाटेक एनपीयू 850, LPDDR4x रैम और UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है.

फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें Sony IMX882 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन वाला 50 मेगापिक्सल (f/1.79) का प्राइमरी कैमरा मौजूद है. वहीं, 8 मेगापिक्सल (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल (f/2.0) का फ्रंट कैमरा है. Vivo T5 5G से 4K तक की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. फोन में 7050 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 44 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स मौजूद हैं. सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं.