12999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारत आया Redmi 15A, जानें फीचर्स
Redmi 15A को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. अगर आप अपने लिए सस्सा और लेटेस्ट फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह आपको जरूर पसंद आएगा. यहां जानें कीमत से लकेर फीचर्स तक सभी डिटेल्स.
नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है. Redmi 15A को खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो किफायती दाम पर लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स चाहते हैं. इस फोन की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है.
Redmi 15A की कीमत की बात करें तो इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है. वहीं, 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है. 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है. इसे 3 अप्रैल से फ्लिपकार्ट, Mi.com और अधिकृत रिटेल स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा. इसे एवसम ब्लू, एस ब्लैक और अमेज पर्पल कलर में उपलब्ध कराया गया है.
Redmi 15A के फीचर्स:
इसमें 6.9 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मौजूद है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है. इसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक की है. इसकी मदद से तेज धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखाई देती है. ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी57 जीपीयू दिया गया है. यह फोन ऑक्टा-कोर T8300 5G प्रोसेसर से लैस है. इस फोन में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है, जिससे रोजमर्रा के काम आसानी से किए जा सकते हैं.
Also Read
कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स:
फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है. इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. फोन में 6300mAh की बैटरी दी गई है. यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि यह नॉर्मल इस्तेमाल, जैसे कि कॉलिंग, मैसेजिंग, वीडियो देखना और सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के लिए सही रहेगा. इसकी बैटरी एक बार के चार्ज में और नॉर्मल इस्तेमाल में दो दिन तक चल सकती है.
यह स्मार्टफोन Xiaomi के HyperOS 3 के साथ लेटेस्ट एंड्रॉइड 16 पर चलता है. इस फोन में सर्कल टू सर्च फीचर और गूगल जेमिनी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस फोन को धूल और पानी की छींटों से बचाने के लिए IP52 रेटिंग दी गई है. इसमें 5G सपोर्ट के साथ ड्यूल सिम की सुविधा है. बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और इस कीमत पर अच्छी परफॉर्मेंस के साथ, Redmi 15A उन छात्रों और पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए बढ़िया रहेगा, जो वैल्यू फॉर मनी चाहते हैं.