इंतजार खत्म! Redmi 15A 5G इस दिन होगा लॉन्च, डिटेल्स हुईं लीक

Redmi 15A 5G को 27 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा. इस फोन को लेकर कई डिटेल्स सामने आई हैं. इसकी एक माइक्रोसाइट भी बनाई गई है. चलिए जानते हैं इनकी सभी डिटेल्स.

Redmi
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: Redmi 15 5G पिछले साल अगस्त में भारत में लॉन्च हुआ था. इस फोन का A वेरिएंट अब भारत में लॉन्च होने जा रहा है. इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी दी जाएगी. इसके साथ ही स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट दिया गया है. कंपनी ने पुष्टि कर बताया है कि Redmi 15A 5G अगले हफ्ते भारत में पेश किया जाएगा. इसके लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है. यहां से इसकी क्षमता और डिजाइन की पुष्टि हो गई है. यहां जानें Redmi 15A 5G की डिटेल्स.

Redmi 15A 5G को भारत में 27 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. Xiaomi India के ऑनलाइन स्टोर पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो गई है. इसे भारत में ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर में खरीदा जा सकेगा. चलिए जानते हैं इस फोन में क्या-क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं.

Redmi 15A 5G में ये हो सकती हैं खासियतें:

Redmi 15A 5G में 120Hz तक रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसके साथ ही 6300 एमएएच की बैटरी भी दी जाएगी. इस फोन में ऑक्टा-कोर 5G चिपसेट दिया जाएगा. हालांकि, यह कौन-सा चिपसेट होगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है. फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिए जाने की उम्मीद है, जो 32 मेगापिक्सल के AI सेंसर के साथ आ सकता है. 

Redmi 15A में पीछे की तरफ एक फ्लैट पैनल दिखाया गया है. इसमें एक रेक्टेंग्यूलर कैमरा आइलैंड भी दिया जाएगा. इसमें दो कैमरा लेंस और एक LED फ्लैश मौजूद होगा. पिंक कलर में आने वाला यह ऑप्शन टेक्सचर्ड पैनल के साथ आएगा. इसमें थोड़े मोटे बेजल और सामने की तरफ बीच में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच होगा. इसके साथ ही दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं.

Redmi 15 5G की डिटेल्स:

Redmi का यह नया फोन Redmi 15 5G से नीचे के सेगमेंट में आने की उम्मीद है. Redmi 15 5G की बात करें तो इसे भारत में अगस्त 2025 में लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत 14,999 रुपये थी. यह इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. इसके साथ ही 6.9 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है. इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2340 है. यह 144 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ ही 7000 एमएएच की बैटरी दी गई है.