मेरे प्रभु राम आए हैं... क्या आप भी देखना चाहते हैं श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा, घर बैठे ऑनलाइन देखने का मौका
Ram Mandir Pran Pratishtha Live Streaming: अगर आप अयोध्या नहीं जा पाए हैं और घर बैठकर राम मंदिर की आरती देखना चाहते हैं तो आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं.
Ram Mandir Pran Pratishtha Live Streaming: अयोध्या के राम मंदिर में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. आज के भव्य दिन के लिए कई देशों के लोगों को बुलाया गया है। अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। श्री राम मूर्ती की प्राण प्रतिष्ठा आज दोपहर 12:20 बजे शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक होगी. अगर आप अयोध्या नहीं जा पाए हैं और घर बैठकर राम मंदिर की आरती देखना चाहते हैं तो आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे।
टीवी पर और ऑनलाइन अयोध्या राम मंदिर आरती की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें:
इस भव्य अवसर का पूरे देश में विभिन्न प्लेटफार्मों के जरिए सीधा प्रसारण किया जाएगा. पीटीआई के अनुसार, दूरदर्शन चैनल इस समारोह का सीधा प्रसारण करेगा. बता दें कि राम मंदिर परिसर समेत अयोध्या की अलग-अलग जगहों पर 40 कैमरे लगाए गए हैं.
राम मंदिर में रामलला की प्रतिष्ठा समारोह का प्रसारण डीडी न्यूज और डीडी नेशनल चैनलों पर 4K क्वालिटी में दिखाया जाएगा. लाइव कवरेज डीडी न्यूज और डीडी नेशनल यूट्यूब चैनलों पर भी उपलब्ध होगा. नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर जाकर आप भी ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
इसके अलावा, पीवीआर आईनॉक्स पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. भारत के 70 से ज्यादा शहरों में 160 से ज्यादा सिनेमाघरों में समारोह को लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा. इसके लिए लोगों से केवल 100 रुपये का शुल्क लिया जाएगा. पीवीआर आईनॉक्स में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक इस समारोह को लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।
टिकट कैसे बुक करें?
इवेंट के टिकट पीवीआर आईनॉक्स ऐप या वेबसाइट के जरिए बुक किए जा सकते हैं। इसकी कीमत मात्र 100 रुपये रखी गई है। इस कीमत में एक बेवरेज और पॉपकॉर्न भी शामिल है।